June 2025 Grah Gochar: जून का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रह न सिर्फ अपनी राशि बदलेंगे, बल्कि कई बार नक्षत्र भी बदलेंगे, जिससे सभी राशियों पर अच्छा-खासा प्रभाव देखने को मिलेगा।
इस महीने सूर्य, जो कि ग्रहों के राजा माने जाते हैं, अपने मित्र ग्रह बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा बुध, मंगल और शुक्र ग्रह भी अलग-अलग तारीखों पर राशि परिवर्तन करेंगे।
जून 2025 में ग्रहों की चाल, सूर्य और मंगल सहित चार ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष सावधानी बरतने का है। बदलती ग्रह स्थितियां मानसिक तनाव, करियर में उलझन और आर्थिक अस्थिरता जैसे प्रभाव डाल सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में जिन्हें इस महीने सतर्क रहना होगा।
2 of 7
june grah gochar
- फोटो : adobe stock
जून में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन- 8 जून को मृगशिरा और 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में गोचर
बुध नक्षत्र परिवर्तन- 9 जून को आर्द्रा, 16 जून को पुनर्वसु और 25 जून को पुष्य नक्षत्र में गोचर
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन- 13 जून को भरणी और 26 जून को कृतिका नक्षत्र में गोचर
मंगल नक्षत्र परिवर्तन- 7 जून को मघा और 30 जून पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर
गुरु नक्षत्र परिवर्तन- 14 जून को आर्द्रा और 30 जून को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर
3 of 7
june grah gochar
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस महीने किसी अनजाने भय या मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है और मन व्याकुल रह सकता है। पारिवारिक जीवन में भी कुछ उलझनें पैदा हो सकती हैं, जिससे घर का वातावरण थोड़ी देर के लिए अस्थिर हो सकता है। सलाह है कि आप भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें और परिवार के साथ खुलकर संवाद करें।
4 of 7
june grah gochar
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृष राशि वालों को इस महीने अपने करियर से जुड़े किसी भी निर्णय को लेकर बहुत सतर्क रहना होगा। कोई भी बड़ा बदलाव, नौकरी बदलना या निवेश करने का फैसला जल्दबाज़ी में न करें। इस समय धैर्य से काम लेना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
5 of 7
june grah gochar
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग स्वभाव से संवेदनशील और विचारशील होते हैं, लेकिन इस महीने अत्यधिक सोच-विचार उनके लिए हानिकारक हो सकता है। जो काम पहले से ठीक चल रहे थे, वे आपकी ज़्यादा सोच के कारण अटक सकते हैं या उलझ सकते हैं। ज़रूरत से ज़्यादा विश्लेषण और चिंता आपको थका सकती है। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान, योग या प्रकृति से जुड़ना फायदेमंद रहेगा।