फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

June Monthly Horoscope: पढ़ें जून का मासिक राशिफल, शनि की ढैया और मंगल-शुक्र परिवर्तन के बीच कैसा बीतेगा माह

Sat, 31 May 2025 04:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 31 May 2025 04:53 PM IST
सार

June 2025 Monthly Horoscope: मई माह बीत चुका है और इस माह में देवगुरु बृहस्पति के साथ ही राहु केतु परिवर्तन ने भी कई राशियों को प्रभावित किया है। जून माह का आरंभ होने जा रहा है ऐसे में हर व्यक्ति के लिए यह जानना जरूरी है कि जून का माह मई की तुलना में कैसा बीतेगा? गुरु कैसे प्रभावित करेंगे, सिंह, धनु और मीन कुंभ के लिए शनि क्या रिजल्ट देने जा रहे हैं। कुल मिलाकर मासिक सूर्य संक्रांति के साथ ही शुक्र और मंगल के राशि परिवर्तन भी इस माह होंगे। आइए जानते हैं क्यों जून माह आपके लिए महत्वपूर्ण है और मासिक राशिफल के आधार पर आपको क्यों प्लानिंग करनी चाहिए इस माह की। 

विज्ञापन
june monthly horoscope 2025 monthly rashifal impact on all zodiac signs
जून मासिक राशिफल - फोटो : freepik

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए साल का छठवां महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में पूरे जून माह में आपको अपने धन, समय और उर्जा आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। साथ ही साथ अपने कार्य को पूरे मनोयोग और जिम्मेदारी के साथ करते हुए विरोधियों से सतर्क रहना होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको माह की शुरुआत में धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी रखनी होगी। इस दौरान किसी को पैसा सोच-विचार कर ही दें।

जून महीने के दूसरे सप्ताह में आपका मन किसी अनहोनी या नुकसान की आशंका से ग्रसित रह सकता है। इस दौरान मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अत्यधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। माह के मध्य में आपको अपनी स्थितियों का सुधारने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटके कार्यों में गति भी आयेगी। माह के उत्तरार्ध में कार्य विशेष में आने वाली बाधा और उसके नकारात्मक परिणाम से मन खिन्न रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह की शुरुआत में आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी।

इस दौरान भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। इस माह सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री भी हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध खट्टी-मीठी तकरार के साथ चलते रहेंगे। माह के उत्तरार्ध में आप पर माता से विशेष स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें। मंगलवार के दिन मंदिर में भगवा ध्वज चढ़ाएं।

june monthly horoscope 2025 monthly rashifal impact on all zodiac signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ 
वृषभ राशि वालों के लिए जून महीने का पूर्वार्ध और उत्तरार्ध दोनों ही शुभ साबित होगा लेकिन बीच के समय में उन्हें अपने कामकाज आदि को लेकर बेहद सावधानी बरतनी होगी। जून महीने की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आप भूमि, भवन, वाहन आदि का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। यदि आप लंबे समय से किसी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय करने की सोच रहे थे तो जून महीने की शुरुआत में आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है।

जून महीने के दूसरे हफ्ते में आपको पैसा और परिवार दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान पैसा आएगा तो लेकिन टिकेगा नहीं। इसी प्रकार परिवार में भी स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के मध्य में जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। थोड़ी सी चूक से संबंध बिगड़ सकते हैं।

माह के तीसरे सप्ताह में अचानक से कोई बड़ी समस्या आने से आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपको लोगों के बहकावे में आने की बजाय अपने विवेक से काम लेना होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। प्रेम संबंध में कभी खुशी कभी गम की स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में भी कुछेक बातों को लेकर तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी की उपेक्षा के कारण मन खिन्न रहेगा।
 
उपाय: प्रतिदिन पूजा में लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

june monthly horoscope 2025 monthly rashifal impact on all zodiac signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत मिश्रित फलदायी रहने वाली है। इस दौरान आप अपने काम में मन न लगाकर दूसरों के मामलों में बेवजह की दखलंदाजी करने की गलती कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने करियर-कारोबार को लेकर थोड़ा उदासीन रह सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। जून महीने के दूसरे सप्ताह में यदि आप अपने समय, धन और उर्जा का अच्छे से सदुपयोग करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय पाएंगे और आपके यश एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।

माह के उत्तरार्ध तक आपकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार को लेकर प्रयासरत थे तो इस दौरान आपकी बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। कामकाजी महिलाओं का घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा।

माह के अंत में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस माह किसी कमजोर या छोटे व्यक्ति की उपेक्षा करने से बचना चाहिए। आपको यह बात अच्छे से समझनी होगी कि जहां पर सुई काम आती है, वहां पर सूजा काम नहीं आता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की भावनाओं का आदर करें तथा लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी से बचें और अपने पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें। माह के मध्य में आप कामकाज की व्यस्तता के चलते घर-परिवार को कम समय दे पाएंगे। इस दौरान जीवनसाथी के साथ शिकवा-शिकायत बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की विधि-विधान से पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
june monthly horoscope 2025 monthly rashifal impact on all zodiac signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत शुभता लिए हुए है। आप बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आपको वरिष्ठ एवं प्रभावी लोगों से मनचाही मदद और मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि कार्य विशेष के लिए अधिक भागदौड़ और धन खर्च करना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। माह के दूसरे सप्ताह में आपको अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से भी खूब सतर्क रहना होगा।

माह के मध्य से एक बार फिर चीजें आपके अनुकूल होती हुई नजर आएंगी। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाही प्रगति एवं लाभ होगा। इस दौरान आपको ऋण-रोग आदि से मुक्ति मिलेगी। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा था तो उसमें सुलह समझौता हो सकता है या फिर फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

माह के उत्तरार्ध में स्वयं की सेहत के साथ जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। इस दौरान अपने खानपान एव दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्क राशि के जातकों को पूरे माह विवाद से बचने और संवाद का रास्ता अपनाने की आवश्यकता रहेगी। जिन चीजों का हल बहुत प्रयास करने भी न निकल रहा हो, उसके लिए सही समय आने का इंतजार करना बेहतर रहेगा। प्रेम और वैवाहिक संबंध की दृष्टि से जून के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय कहीं ज्यादा अनुकूल रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
june monthly horoscope 2025 monthly rashifal impact on all zodiac signs
daily rashifal - फोटो : daily rashifal

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आपको कभी चीजें अपने अनुकूल तो कभी प्रतिकूल नजर आएंगी। माह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। इस दौरान आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी चीजों को बेहतर तरीके से निबटाने में कामयाब होंगे। करियर-कारोबार में प्रगति होती नजर आएगी लेकिन माह के दूसरे सप्ताह से अचानक से अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

इस दौरान आपको अपनी सेहत और शत्रुओं के चलते परेशानी का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा। सिंह राशि के जातकों को इस दौरान किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने की बजाय धैर्य और विवेक के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। माह के मध्य में छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। इस दौरान स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होने के कारण लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि के जातकों को इस दौरान अपना ईगो और हठ त्यागकर लोगों को मिलाजुलाकर चलना उचित रहेगा। माह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। इस दौरान आपके कार्य थोड़े कठिनाई के साथ लेकर अंतत: बन जाएंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की विधि-विधान से पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed