फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 18 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 18 August: इन पांच राशि वालों को करियर-कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Mon, 18 Aug 2025 06:56 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 18 Aug 2025 06:56 AM IST
सार

18 August Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 अगस्त 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 18 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 18 अगस्त 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 18 August 2025: आज सोमवार, 18 अगस्त का दिन है। हिंदू पंचांक के अनुसार आज भाद्रपद माह की दशमी तिथि है और चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि हैं फिर मिथुन राशि में होगा। आज के दिन चंद्रमा और शुक्र की युति होगी जिससे कला योग और इसी के साथ गजकेसरी और त्रिग्रह योग का भी शुभ संयोग बनने जा रहा है। आज के दिन हर्षण और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेगा। ऐसे में आज के दिन कुछ राशि वालों को बहुत ही लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए आज का राशिफल
विज्ञापन


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा, जिसे लेकर आपको लंबे समय से टेंशन बनी हुई थी। संतान के मन में चल रही उलझनों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको तेज गति के वाहनों के प्रयोग से थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी समस्या को आप बढ़ने से रोकने की पूरी कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके धन आगमन के रास्ते खोलेंगे, जो आपको खुशी देंगे और आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप यदि किसी से कोई बात बोले, तो बहुत ही सोच समझकर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। आपका कोई पुराना प्यार वापस आ सकता है, जिससे आपके रिश्तों में कोई कड़वाहट खड़ी हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज आप अपने मीठे स्वभाव से लोगों को अपनी ओर आकर्षण करने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों की उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको कोई चोट-चपेट आदि लग सकती है, इसलिए आपको थोड़ा एतियात बरतनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भावनाओं में बेहतर कोई काम करने से बचना होगा। आप अपने पर्सनालिटी पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप खर्चा भी करेंगे। आपका कोई पारिवारिक मुद्दा आपको टेंशन दे सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके रिश्ते में एक नयापन आएगा। आपको शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा, इसलिए कोई जोखिम न लें।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपके सहयोगी भी आपके कामो में पूरा साथ देंगे। आप परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आपको अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को हैरान करेंगे।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को भी थोड़ा कंट्रोल करके चलना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने आस पड़ोस में किसी बात विवाद में ना उलझें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपका कोई कानूनी मामला यदि आपको समस्या दे रहा था, तो उसमें आपको विजय प्राप्त होगी और बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे, जिससे आपकी वाहवाही होगी।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपकी सेहत को लेकर भी आप थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि आपकी छोटी-छोटी समस्याएं जो लंबे समय से चली आ रही थी, वह बढ़ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद

आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई संशय चल रहा है, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। जीवनसाथी के साथ आप छोटी-छोटी बातों पर ना झगड़ा करेंगे, इससे आपके आपसी रिश्ते में कड़वाहट उत्पन्न होगी। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आपको सामाजिक सम्मान मिलने से खुशी होगी।

Lucky Rashiyan: लक्ष्मी नारायण राजयोग से कुंभ सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यक्तित्व में आएगा निखार

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, उनके बॉस का पूरा समर्थन मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका बिजनेस में भी रुकी हुई योजनाएं बेहतर लाभ देगी। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं को भी आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। राजनीति मे कार्यरत लोगों को किसी नए पद के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचे, नहीं तो आने वाले समय में आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमाने-फिराने जा सकते हैं। आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें और परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको काम को लेकर कोई सलाह दे, तो उस पर अमल अवश्य करें। नौकरी को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें।

Dwipushkar Yog: द्विपुष्कर योग में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, होगी आर्थिक तरक्की

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान दुकान आदि की खरीदारी के लिए बेहतर रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपकी सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। आपको रुका हुआ धन आपको मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिससे आप खुल खर्च करेंगे, लेकिन आप बाहर के खाने पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, जो आपकी पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकती है।  आप किसी पारिवारिक मामले को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न करें।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed