फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dwipushkar Yog: द्विपुष्कर योग में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, होगी आर्थिक तरक्की

Sat, 09 Aug 2025 09:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 09 Aug 2025 09:09 PM IST
सार

Lucky Zodiac Signs: 10 अगस्त रविवार को बनने वाले शुभ योग वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मकर राशि वालों के लिए धन, सम्मान और सफलता के अवसर लाएंगे। सूर्य देव की कृपा से इन जातकों को परिवार और करियर में विशेष लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Dwipushkar Yog 2025 Vrishabh Kark Kanya Tula & Makar to Enjoy Good Luck on Sunday
सूर्य देव की विशेष कृपा से यह दिन वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। - फोटो : amar ujala

Top 5 Lucky zodiac sign 10 August: कल यानी 10 अगस्त, रविवार को कई शुभ ज्योतिषीय संयोग एक साथ बनने जा रहे हैं, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ जाएगा। इस दिन चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि में गोचर करेगा और गुरु की चंद्रमा पर नवम दृष्टि रहेगी। साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र के बाद शतभिषा नक्षत्र का प्रवेश होगा, जिसमें शोभन और द्विपुष्कर योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी योग भी निर्मित होगा। रविवार के दिन के स्वामी सूर्य देव और देवता सूर्य नारायण होने से यह दिन और अधिक फलदायी माना जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार यह भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि होगी।


Lucky Rashiyan: लक्ष्मी नारायण राजयोग से कुंभ सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यक्तित्व में आएगा निखार
इन ग्रह-योगों और सूर्य देव की विशेष कृपा से यह दिन वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इन राशियों को मनचाहा लाभ मिलने, परिवार में सुख-शांति बढ़ने और कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर प्राप्त होने के योग हैं। खासतौर पर सूर्य को अर्घ्य देने से इन जातकों को अतिरिक्त शुभ फल मिल सकता है। ऐसे में यह दिन आर्थिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन, तीनों क्षेत्रों में भाग्य वृद्धि का संकेत दे रहा है।
Fitkari Upay: फिटकरी के ये पांच आसान उपाय घर में लाते हैं बरकत, जानें विधि और लाभ

Dwipushkar Yog 2025 Vrishabh Kark Kanya Tula & Makar to Enjoy Good Luck on Sunday
पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए 10 अगस्त का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा। कारोबार में आपकी योजनाएं समय पर पूरी होंगी और कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। आप बुद्धिमानी और सही फैसलों से अपने लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ेंगे। सरकारी कामकाज या टेंडर से जुड़े मामलों में प्रगति के संकेत हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे।

उपाय: सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर “ॐ घृणिः सूर्याय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें और नमक का सेवन न करें।

Dwipushkar Yog 2025 Vrishabh Kark Kanya Tula & Makar to Enjoy Good Luck on Sunday
जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि के लिए यह दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। अटके हुए काम अप्रत्याशित रूप से पूरे होंगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है और मनचाहा ट्रांसफर पाने की संभावना भी है। परिवार में शांति और मेलजोल रहेगा। बुजुर्गों से विरासत या मूल्यवान वस्तु मिलने का योग है। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं और जरूरतमंद को गेहूं दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dwipushkar Yog 2025 Vrishabh Kark Kanya Tula & Makar to Enjoy Good Luck on Sunday
बच्चों की ओर से सुखद समाचार व आर्थिक लाभ मिल सकता है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए यह रविवार उम्मीद से बढ़कर परिणाम देने वाला होगा। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी और अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कारोबार में विस्तार और नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। बच्चों की ओर से सुखद समाचार व आर्थिक लाभ मिल सकता है।

उपाय: मंदिर के सामने लाल कपड़े में 11 कौड़ियां रखकर पूजा करें और फिर उन्हें तिजोरी में रखें।

विज्ञापन
Dwipushkar Yog 2025 Vrishabh Kark Kanya Tula & Makar to Enjoy Good Luck on Sunday
प्रॉपर्टी या निवेश से फायदा होगा। - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
तुला राशि के लिए दिन खास रहेगा। कारोबार में नए अवसर और दोस्तों की मदद से आर्थिक लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे। प्रॉपर्टी या निवेश से फायदा होगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, बच्चों के साथ समय अच्छा गुजरेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

उपाय: सुबह-शाम घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं और कम से कम सात बार सूर्य चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed