फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 15 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal15 Aug: मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वालों की सुविधाओं में हो सकती है बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 15 Aug 2025 06:53 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 15 Aug 2025 06:53 AM IST
सार

15 August Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 अगस्त 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 15 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
15 अगस्त का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: आज 15 अगस्त, शुक्रवार को चंद्रमा दिन और रात, मंगल की राशि मेष में गोचर करेंगे। इस दौरान चंद्रमा, शनि के दूसरे भाव और मंगल के छठे भाव में संचार करेंगे। इसी समय गुरु मिथुन राशि में शुक्र के साथ रहेंगे, जबकि सूर्य देव और बुध भी एक साथ गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों के बीच शनि और मंगल के बीच समसप्तक योग बन रहा है। ग्रहों के इस मेलजोल का असर यह रहेगा कि मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी उलझन और तनाव लेकर आ सकता है, जबकि मेष, कर्क और मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और लाभकारी साबित होगा।
विज्ञापन


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको टेंशन दे सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। निजी जीवन में चल रही समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगी जिनको आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत बहुत ही संभलकर करनी होगी, नहीं तो आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। नौकरी में भी आपके शत्रु आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिससे आपको बेवजह डांट खानी पड़ सकती है। आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी काम को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनकर चलना होगा। आप अपनी कला और कौशल से आज एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपकी बिजनेस की योजनाएं आपको बेहतर लाभ देंगी। आप किसी अच्छी स्कीम में धन लगाने की सोच सकते हैं, लेकिन आप किसी को उधार देने से बचे्। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी आज फाइनल होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको अपने अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा, नहीं तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। संतान के मन में किसी बात को लेकर शक पैदा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद में ना पड़ें। आप पार्टनरशिप में किसी काम को करने की आप शुरुआत कर सकते हैं। आप परोपकार के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपका कोई परिवार से जुड़ा मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी को तरक्की करते देख आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपने आर्थिक मामलों को लेकर योजना बनाएं तभी आगे बढ़ें।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसे अपने विचारों से सामान्य बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको एक साथ काफी काम हाथ लग सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं में बेहतर किसी से कोई वादा करने से बचना होगा। आपको किसी बात को लेकर धैर्य बनाएं रखना होगा। घूमने-फिरने की आप योजना बनाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, लेकिन आपकी कुछ नई समस्याएं बढ़ेंगी, जो आपको आने वाले समय में टेंशन देंगी। दोस्तों तो आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी अजनबी से सलाह लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, तो उसको लेकर आप ढील बिल्कुल ना दें। आज माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। निजी मामलों पर आप पूरा ध्यान दें। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरी में आपको कोई नया ऑफर मिल सकता है। आप अपने घर-परिवार के कामों को कल पर टालने से बचें। व्यापार की योजना में आप अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे। आप किसी काम को लेकर कोई जान जोखिम न उठाएं। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। आप सिर्फ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
 

Lucky Rashiyan: लक्ष्मी नारायण राजयोग से कुंभ सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यक्तित्व में आएगा निखार

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी, लेकिन फिर भी आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर कोई बात बिगड़ सकती है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप कुछ समय दोस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। राजनीति से आप जुड़े रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कुछ समय बाद मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आप थोड़ा सावधान रहें, आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, नहीं तो आने वाले समय में आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। भाई बहन से आपकी खूब जमेगी। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों का काम को लेकर आपका मार्गदर्शन मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Dwipushkar Yog: द्विपुष्कर योग में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, होगी आर्थिक तरक्की

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कामकाज के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे, जिससे आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी से आप संतान के करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता ही बेहतर रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनका काम में पूरा साथ देंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed