बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

कब तक सताएगी और गर्मी, कब और कितना बरसेगा पानी

इन दिनों ज्येष्ठ (जेठ) माह के अंतिम समय में जहाँ पूरे उत्तर और मध्य भारत में लोग गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहे है वहीं लू का चलना किसान भाईयों के लिए वर्षा के अच्छे संकेत हैं। भारत के ग्रामीण अंचल में सैकड़ों वर्षो से घाघ-भड्डरी की मौसम और कृषि विषयक कहावते प्रचलित है।

इनमे एक लोकक्ति के अनुसार जेठ में पड़ने वाली तेज गर्मी अच्छे मानसून की वर्षा का संकेत है। घाघ कवि के अनुसार "’जेठ मास जो तपे निरासा, तो जानो बरसा की आसा’ और ‘तपे मृगसिरा जोए, बरखा पूरन होए"। अर्थात जेठ के महीने में पड़ने वाली गर्मी वर्षा का अच्छा संकेत है। और यदि सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में आने पर भी गर्मी पड़ती रहें तो पूर्ण वर्षा होगी यह जानिए।

घाघ कवि के इस सिद्धांत का वैज्ञानिक आधार यह है की धरती के गर्मी के मौसम में तेज तपने पर दक्षिण-पश्चिम से चलने वाली ठंडी मानसून की हवाएँ तेजी से खींची चली आती हैं और मानसून सही समय पर पहुंच कर अच्छी वर्षा करता है। अतः इस वर्ष दक्षिण भारत और मध्य भारत में मानसून सही समय पर बरसेगा।
विज्ञापन

Recommended

शुक्र की वक्री चाल से किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? 14 नवंबर तक सभी 12 राशियों पर जानें प्रभाव

10 Oct 2026
10 Oct 2026
10 Oct 2026
10 Oct 2026
10 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
09 Oct 2026
10 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed