बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः मिथुन राशि वाले दिल से जुड़े फैसले गंभीरता से लें

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

इस हफ्ते की शुरूआत में बुध मेष राशि में पहुंचा है और इसके साथ ही चार ग्रहों का योग इस राशि में बन चुका है। सितारों की चाल बताती है कि यह हफ्ता मेष राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। जबकि कन्या राशि वालों को कष्ट हो सकता है। अन्य राशियों को सितारे इस प्रकार प्रभावित कर रहे हैं।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)यह हफ्ता आपके लिए अनुकूल रहेगा। अधूरी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। बच्चों को समय दें, साथ में बाहर घूमने जाएं रिलैक्स महसूस करेंगे।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)स्वास्थ्य का ध्यान रखें, किसी प्रकार की लापरवाही से बचें। लोगों पर अधिक विश्वास न करें, महत्वपूर्ण विषयों को दूसरों के सामने जाहिर न करें, राज खुल सकते हैं। दिखावे से बचें।

मिथुन (21 मई -20 जून)दिल के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। प्रेम संबंधों पर गंभीरता से विचार करें। वाद-विवाद और तर्क करने वालों से दूर रहें। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई) भावुकता पर नियंत्रण रखें और व्यवहारिकता से काम लें। कार्य क्षेत्र में नई समस्या एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में लापरवाही से बचें अन्यथा अधिकारी नाराज हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)पारिवारिक जीवन में सुख-शांति एवं आपसी सहयोग में वृद्घि होगी। आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे। मन में संतोष रहेगा। नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)अपनी योजनाओं पर गंभीरता पूर्वक काम करें अन्यथा कार्य अधूरा रह सकता है। काम का दबाव बढ़ेगा, जिससे सुख शांति में कमी महसूस करेंगे। घर में कोई आयोजन कर सकते हैं।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)यह हफ्ता उत्साहवर्धक रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। लोग आपकी रचनात्मक क्षमता एवं कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। अपने लिए समय निकालें। किसी उत्सव अथवा कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।  

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)यह हफ्ता आपके लिए लाभप्रद है। मौके का लाभ उठाएं, जमकर काम करें। व्यावसायिक मामलों में सतर्क रहें, कागजातों को अच्छी तरह पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। नए कांट्रैक्ट अथवा पार्टनरशिप के ऑफर भी सामने आ सकते हैं।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)बोलते समय संयम बरतें और उचित शब्दों का प्रयोग करें। विरोधी आपकी गलतियों का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। अगुवा बनने से बचें। कार्य के अलावा पारिवारिक जिम्मेदारियों का ध्यान रखें।  

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)यह हफ्ता सुखद और अनुकूल प्रतीत होगा। व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा। आप जो भी चाहेंगे उसे अपने प्रयास से हासिल कर सकते हैं। समझदारी से काम लें, कोई आपको माध्यम बनाकर अपना मतलब साधने का प्रयास करेगा।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)सामाजिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अच्छे परिणाम के लिए कार्य क्षमता के साथ चतुराई से भी काम लें। मित्रों एवं परिजनो के साथ समय बिताएं, तनाव और चिंता में कमी आएगी।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)यह हफ्ता सुखद रहेगा। कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। मन में आशा का संचार होगा। नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: कन्या-मीन राशि वालों को संभलकर करना होगा खर्च, करियर और कारोबार में मिलेंगे नए अवसर

29 Aug 2026
29 Aug 2026
29 Aug 2026
28 Aug 2026
27 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
27 Aug 2026
27 Aug 2026
29 Aug 2026
28 Aug 2026
28 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed