बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

इस हफ्ते सिंह राशि वालों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

इस हफ्ते कई ग्रह अपना स्थान बदल रहे हैं। ग्रहों के स्थान परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। ग्रहों की स्थिति का आंकन करने से ज्ञान होता है कि सिंह राशि वालों के लिए हफ्ता उत्साहवर्धक रहेगा। इन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। मित्रों के सहयोग से मिथुन राशि वालों का अटका काम पूरा होगा। वृश्चिक राशि वाले कुछ नया करने के लिए उत्सुक रहेंगे। अन्य राशियों के लिए सितारे कह रहे हैं

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)आत्मविश्वास में वृद्घि होगी। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। अपने संसाधनों का विकास करने में सक्षम होंगे। निजी संबंधों को मजबूत बनाने के लिए वाणी और व्यवहार में संयम बरतना होगा।

वृष (22 अप्रैल - 20 मई)इस हफ्ते प्रियजनों के साथ समय बितेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। संबंधों को बेहतर बनाने पर ध्यान रहेगा। उन्नति के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन (21 मई -20 जून)मित्रों के सहयोग से कोई रूका हुआ काम पूरा होगा। किसी भुलावे में न रहें, समझदारी से काम लें। माता-पिता अथवा परिवार में किसी सेहत को लेकर चिंता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ मिल सकता है।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव हो सकता है। उथल-पुथल मची रहेगी। निकट संबंधियों से रिश्ते मजबूत होंगे आपसी सहयोग बढ़ेगा। लोगों से प्रशंसा मिलेगी। जीवनस्तर में सुधार आएगा।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यात्रा का योग बना हुआ है। नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। बौद्घिक कार्यों में रूचि लेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।
 
कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)व्यवहार में लचीलापन लाएं, जिद से अपना ही नुकसान होगा। अपने उद्देश्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। नए संबंध भी जुड़ सकते हैं।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)यह हफ्ता लेखन एवं कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहेगा। परिस्थितियों से घबराने की बजाय उनका डटकर मुकाबला करें। बातों को मन में दबाने की बजाय खुलकर बताएं। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)कुछ नया करने की चाहत प्रबल रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है अथवा उनसे संपर्क बढ़ाने की कोशिश करेंगे। अपनी उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।  

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान रहेंगे, खासतौर पर इस राशि की महिलाएं अधिक उलझन में रहेंगी। दिल के मामले में समझदारी से काम लें। अच्छा समय शुरू होने वाला है, निराशा को हावी न होने दें।  

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। स्वभाव में रूखापन रह सकता है। कठिन मसले सुलझेंगे। आर्थिक उन्नति और अध्यात्मिक अभिरूचि के बीच निर्णय में उलझेंगे। प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)संतान पक्ष से खुशी होगी। मान-सम्मान के साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी उन्नति होगी। किसी योजना में सफलता से उत्साहित रहेंगे। किसी उत्सव में भाग लेंगे।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचें। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रियजनों एवं परिवार को लेकर अधिक भावुक रह सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके हित में रहेगा।
विज्ञापन

Recommended

साप्ताहिक राशिफल (07 से 13 सितंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
05 Sep 2026
05 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed