{"_id":"6a9e54ab5f9d7bc6ca0dc66e","slug":"assam-woman-decomposing-body-found-in-house-severed-head-kept-in-fridge-whom-does-the-police-suspect-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी का सिर और उंगलियां काट फ्रिज में रखा, शव के पास हर दिन घंटों बिताता था पति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी का सिर और उंगलियां काट फ्रिज में रखा, शव के पास हर दिन घंटों बिताता था पति
Mon, 07 Sep 2026 11:37 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:37 AM IST
सार
गुवाहाटी के बेल्टोला इलाके में एक घर से महिला का सिर कटा सड़ा-गला शव घर से बरामद हुआ। उसका कटा हुआ सिर प्लास्टिक की थैली में लपेटकर फ्रिज में रखा था। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस पहुंची। हत्या 24 से 48 घंटे पहले होने का अनुमान है।
विज्ञापन
बेरहम पति का खौफनाक कदम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के गुवाहाटी के बसिष्ठपुर इलाके में एक फ्लैट में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या कर दी गई। उसका कटा हुआ सिर एक रेफ्रिजरेटर के अंदर पॉलीथीन बैग में पैक किया हुआ मिला ।
विज्ञापन
पीड़िता की पहचान रिया तालुकदार गोस्वामी के रूप में हुई है।
जांचकर्ताओं ने हत्या को बेहद क्रूर बताया है। इसके साथ ही कहा है कि हत्यारे ने कथित तौर पर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, उसे एक पॉलीथीन बैग में लपेटकर फ्रिज में रख दिया और उसकी उंगलियां काट दीं। इसके साथ ही जांच में पता चला कि पति ने शव के पास घंटों बिताता था।
विज्ञापन
पुलिस ने क्या बताया?
गुवाहाटी पुलिस आयुक्त कार्यालय के एडीसीपी (पूर्व) अनुराग शर्मा ने एएनआई से बात करते हुए पुष्टि की कि इस घटना के मुख्य आरोपी, रिया के पति रामानुजन गोस्वामी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
यह अपराध कब हुआ?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपराध शव मिलने से लगभग 48 घंटे पहले हुआ था। खबरों के मुताबिक, रिया और रामानुजन ने करीब छह महीने पहले शादी की थी और वे फ्लैट में एक साथ रह रहे थे।
इसके अलावा, पड़ोसियों ने फ्लैट से आ रही दुर्गंध की सूचना देने के बाद पुलिस ने रविवार रात को पीड़ित का शव अपार्टमेंट से बरामद किया। जांच दल ने परिसर से एक हथियार भी जब्त किया है, जिसके अपराध में इस्तेमाल होने का संदेह है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) भेजा गया।