बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

इस हफ्ते वृश्चिक राशि वालों का धन लाभ बढ़ेगा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

सितारे कहते हैं कि यह हफ्ता वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी रहने वाला है। इन्हें लाभ के कई कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मकर राशि वालों को भी उन्नति का मौका मिलेगा। मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह संघर्षपूर्ण रह सकता है। अन्य राशियों के लिए सितारों का कहना है।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल) मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधारने पर ध्यान देंगे। धनार्जन के नए विचार मन में आएंगे। रिश्तों को यथोचित सम्मान देंगे और संबंधों को मजबूत बनाने पर रहेगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई) लापरवाही से बचें और अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें। जल्दबाजी नुकसानदेय रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। पढ़ने-लिखने में रूचि बढ़ेगी।
 
मिथुन (21 मई -20 जून) यह हफ्ता संघर्षपूर्ण रह सकता है। कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हर मोड़ पर उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों एवं निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई) धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। निराशा में आशा की किरण नज़र आएगी जिससे उत्साह बढ़ेगा। सहकर्मियों एवं अन्य लोगों से तालमेल बनाने में सफल होंगे।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त) फंड्स और अधिक धनार्जन की योजना पर विचार करेंगे। परिवार का महत्व समझेंगे और संबंधों को बेहतर बनाने की पहल करेंगे। अपनी समझदारी से किसी भी स्थिति को संभालने में कामयाब होंगे।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) इस हफ्ते परिवार और कार्य दोनों पर आपको बराबर ध्यान देना होगा। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर सकते हैं। जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदेमंद रहेगा।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर) खुशहाली का समय है। सप्ताह आनंदपूर्ण व्यतीत होगा। किसी विशेष उद्देश्य से की गयी यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी संभालेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर) पूरे हफ्ते उर्जावान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में इसका लाभ प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सगे-संबंधियों से अच्छे संबंध बनेंगे और लाभ मिलेगा। 

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) मौज-मस्ती के साथ काम पर भी ध्यान देंगे तो यह हफ्ता कुल मिलाकर आपके लिए अच्छा साबित होगा। चिंता करना छोड़िये सब कुछ आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी) उन्नति का दौर खत्म नहीं हुआ है। अभी कामयाबी के कई और अच्छे मौके प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठा एवं प्रसिद्धि में वृद्घि होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी) व्यस्तता के बाद थोड़ा सा आराम मिलेगा। शांति और राहत महसूस करेंगे। प्रियजनों से सहयोग और सम्मान मिलेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। स्थान परिवर्तन भी संभव है।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च) रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। नए संबंधों की भी शुरूआत हो सकती है। बेरोजगारों को प्रयास करना चाहिए रोजगार मिल सकता है। किसी प्रोजेक्ट्स एवं यात्रा को लेकर रोमांचित रहेंगे।

विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, नौकरी-व्यापार से होगा बड़ा लाभ

09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
09 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
09 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed