बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 13 जुलाई, बुद्घि और चतुराई से तरक्की करेंगे

पण्डित विनोद त्यागी

इस वर्ष आपकी कामयाबी का दारोमदार बौद्घिक योग्यता और चतुराई पर निर्भर करेगा। आप इनका बखूबी इस्तेमाल करेंगे और कामयाबी की ओर अग्रसर होते रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों एवं अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

जिन लोगों की प्रोन्नति अटकी हुई है उन्हें इस संदर्भ में अच्छी ख़बर मिल सकती है। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ मिलता रहेगा, कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं अथवा वर्तमान व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में अटका धन मिलेगा। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए वर्ष विशेष लाभप्रद है।

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। संतान सुख की इच्छा पूरी होगी। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, शिक्षण कार्य, पत्रकारिता, वाणिज्य, प्रबंधन, बैंकिंग बीमा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष शुभ रहेगा।
विज्ञापन

Recommended

Aaj Ka Rashifal 25 August: मिथुन और धनु राशि वालों को रहना होगा सावधान, जल्दबाजी से बिगड़ सकता है काम

25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed