प्रयास करने के बावजूद आपको बार-बार असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो इसकी एक वजह शनि की नाराजगी हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि शनि महाराज आपके ऊपर कृपालु हो जाएं और काम में सफलता मिले तो शनिवार के दिन यह पांच काम करें।
रास्ते में मिल जाए भिखारीअगर कहीं आते जाते शनिवार के दिन आपको कोई भिखारी मिल जाए और आपसे आकर पैसा या भोजन मांगे तो इस दिन अपना भाग्य मनाएं और भिखारी को कुछ न कुछ जरुर दें। भिखारी का अपमान न करें।
पढ़ें, 2014 में शनि करेंगे किसे परेशान और किस पर रहेंगे मेहरबानसफाईकर्मी को मीठा खिलाएंआपके घर में या फिर ऑफिस में सफाई कर्मचारी होंगे। हो सकते तो शनिवार के दिन इन्हें कुछ मीठा खिलाएं। शनि प्रसन्न रहेंगे।
काले कुत्ते को रोटी खिलाएंशनिवार को अगर कहीं काला कुत्ता दिख जाए तो रोटी में सरसो तेल लगकर उसे खाने को दें। वह खा ले तो समझें शनि खुश हो गए।
पढ़ें,ऐसे जानें पूर्वजन्म में आप क्या थे, क्यों मिला यह जीवनतिल का दान करेंशनि महाराज का सबसे प्रिय वस्तु है तिल। शनिवार के दिन किसी गरीब व्यक्ति को अथवा शनि मंदिर में तिल का दान करने से शनि अनुकूल होते हैं।
पढ़ें,नहीं जानते होंगे देवी देवताओं की कुल संख्या कितनी हैशनि स्तोत्र का पाठ करेंभगवान श्री राम के पिता दशरथ जी ने शनि की साढ़ेसाती की पीड़ा से बचने के लिए शनि स्तोत्र की रचना की थी। शनि महाराज ने महाराज दशरथ से कहा था कि इस स्तोत्र का पाठ करने वाले को शनि की पीड़ा का सामना नहीं करना होगा।