बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2021

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी सेनापति मंगल हैं और मन के कारक चंद्रमा इस राशि में नीच के होते हैं। वृश्चिक राशि वाले चेहरे से तेजवान और ऊर्जावान होते हैं। ये लोग दिखने में बहुत गुस्से वाले होते हैं, लेकिन अन्दर से बहुत ही भावुकता भरे और जल्दी ही तनाव में आ जाते हैं, जिससे किसी भी बात को बर्दाश नहीं कर पाते और आवेश में आ जाते हैं। ये ऊपर से बहुत ही शांत लेकिन अगर इन्हें हल्का सा छेड़ दिया जाय तो ये बहुत शीघ्र उत्तेजित हो जाते हैं और फिर सामने वाले को छोड़ते नहीं। इनकी कल्पना शक्ति बहुत ही अच्छी रहती है, जिससे ये लोग भविष्य की बात पहले से ही जान जाते हैं। 2021 में अंतर्प्रज्ञा कारक ग्रह केतु वृश्चिक राशि में ही गोचर करेगा।          

आर्थिक स्थिति
वृश्चिक राशि के लिए साल की शुरुआत से मई तक की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, जिसमें वेतन बढ़ने से आपके सभी रुके काम सुचारु रुप से बनने लगेंगे। इस वर्ष जीवनसाथी की भी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने से आप कोई बड़ा निवेश करेंगे। जमीन में निवेश और घर की सजावट में भी आपका धन खर्च होगा। इस वर्ष के मध्य में आप अपने साथी को कोई महंगा तोहफा भी दे सकते हैं। मई से आर्थिक स्थिति कुछ कमज़ोर रहेगी, अपने खर्चों पर काबू रखें, नहीं तो छोटे-छोटे काम के लिए भी परेशान होना पड़ेगा। इस समय में शेयर बाज़ार में भी किसी तरह का निवेश करने से बचे। अक्टूबर के बाद ही धन की स्थिति सामान्य होगी जो सभी कार्य के लिए बेहतर रहेगी। 

करियर, जॉब और बिजनेस
वृश्चिक राशि के लिए साल शुरुआत में व्यापार में तेज़ी के साथ लाभ की प्राप्ति बनेगी, लेकिन आय से अधिक खर्चा भी बना रहेगा। व्यापार में निवेश करने के लिए यह समय उत्तम रहेगा। आपको विदेश से भी कोई नया प्रोजेक्ट मिलने पर धन की आवश्यकता होगी। अगर पैसे की आवश्यकता हो तो मई तक कर्ज़ ले सकते है, तभी आगे कर्ज़ उतारने के लिए भी सक्षम हो पाएंगे। साल के मध्य में कर्ज़ लेने से बचे क्योंकि वक्री ग्रह कर्ज़ के लेन-देन मे रुकावट ला सकते हैं। अपने साझेदार के साथ भी तालमेल बनाकर रखें तभी सभी कार्य भी बिना रुकावट के आगे चलेंगे।

नौकरी कर रहे लोगों के लिए साल के शुरुआत में बहुत कुछ कर दिखाने का मौका मिलेगा। आपको अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटना हैं, यहीं समय होगा जब आप अपने प्रमोशन के लिए बॉस की आँखों में खुद को ला पाओगे। नया प्रोजेक्ट मिलने पर देश- विदेश की यात्रा करने को भी मिलेगी। मई माह से आपको नौकरी के प्रति बहुत ही सावधान रहना होगा, अच्छी भली नौकरी हाथ से जा सकती हैं। अक्टूबर तक कोई भी नई नौकरी के लिए कोशिश न करें। कार्य-क्षेत्र में किसी भी तरह का वाद-विवाद आपकी तरक्की में बाधा बन सकता हैं। अक्टूबर से ही कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य होगी और सीनियर व बॉस की नजरों में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। 

पारिवारिक जीवन
वृश्चिक राशि वालों का परिवारिक जीवन इस वर्ष सामान्य रहेगा, परंतु आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, तभी परिवार वालों में मिठास बनी रहेगी। इस वर्ष मई से परिवार वालों के साथ किसी स्थान पर घूमने जाएंगे। माता-पिता का सहयोग आपके ऊपर इस वर्ष बना रहेगा, अगर आपको आर्थिक मदद की आवश्यकता होगी तो वह भी पूरी करने की कोशिश करेंगे। आप भी अपने माता-पिता को धार्मिक स्थान पर ले जाये, जिससे उन्हें भी बेहतर मेहसूस होगा। वर्ष अंत में घर में ही किसी को कार्य-स्थल पर नए अवसर की प्राप्ति होने पर घर में एक छोटी सी पार्टी का आयोजन होगा।    

प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन
वृश्चिक राशि वालों की साल की शुरुआत साथी के साथ रोमानी अंदाज में ही होगी, वह आपकी उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जिससे दोनों के बीच में नज़दीकियां बढ़ेगी। अचानक आपको उनसे कुछ तोहफा भी मिल सकता है, जो आपने कभी मजाक में बहुत पहले मांगा था। जून से आपके परिवार वालों की वज़ह से आप दोनों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी, जिससे आप दोनों में भी अनबन होगी। आप जिससे प्रेम करते हैं, उसी से विवाह करना चाहते हैं, तो पहले आपको अपने परिवार वालों को समझाना होगा। वैवाहिक लोगों के लिए वैवाहिक ज़ीवन सामान्य रहेगा, लेकिन आपस में एक-दूसरे से अधिक उम्मीद न रखें। वर्ष के मध्य में किसी तीसरे की वज़ह से आपस में तनाव हो सकता है। जिस वज़ह से परिवार में सुकून नही रहेगा, अगस्त से बात अधिक बढ़ने से आपका साथी घर भी छोड़ कर जा सकता हैं। अक्टूबर के बाद ही रिश्तों में मधुरता आएगी।   

सेहत
इस वर्ष वृश्चिक राशि वालों को वर्ष की शुरुआत में सेहत को लेकर कुछ भ्रम सा रहेगा, क्योंकि हालात कुछ ऐसे बन जाएंगे, जिससे आपको इलाज करवाने में किसी को कुछ समझ ही नहीं आएगा। आपको अपनी सेहत का बहुत ही ध्यान रखना होगा। अगर आपको सिर में या आंखों में किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो समय रहते अपना इलाज करवा लें। इस वर्ष माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखें। वर्ष के अंत में वाहन की वजह से दुर्घटना के आसार बन रहे हैं, बहुत ही सावधानी से वाहन चलाएं।       
विज्ञापन

Recommended

19 -25 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

18 Oct 2026
19 Oct 2026
19 Oct 2026
19 Oct 2026
18 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
18 Oct 2026
19 Oct 2026
18 Oct 2026
18 Oct 2026
17 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed