बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

क्या इस साल मानसून रूलाएगा या अच्छे दिन लाएगा?

सचिन मल्होत्रा /ज्योतिषशास्त्री

2 जून को भारतीय मौसम विभाग ने कमजोर दक्षिण-पश्चिम मानसून की भविष्वाणी करते हुए 88 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक खराब स्थिति उत्तर और पश्चिम भारत के राज्यों में रहेगी जहाँ केवल 85 फीसदी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

लगातार दूसरे साल कमजोर मानसून की इस आशंका के चलते शेयर बाजार तेजी से नीचे जा गिरा और आम जनता के साथ-साथ देश के किसानों में भी मायूसी छा गयी। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी से अलग ज्योतिष की भविष्यवाणी है जो इस वर्ष अच्छी बरसात होने की संभावना जता रही है।

ज्योतिषशास्त्री सचिन मल्होत्रा बताते हैं कि मेदिनी ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखे तो इस वर्ष अच्छे मानसून के आसार हैं और वर्षा 97 फीसदी से 102 फीसदी के बीच हो सकती है। ज्योतिषशास्त्र के इस आंकलन का आधार ग्रहों का गोचर और आकाशीय लक्षणों का अध्ययन है। जेठ के पिछले महीने के अंतिम दस दिनों में पड़ी गर्मी और बाद में आषाढ़ पूर्णिमा, जो की इस 2 जून को थी, के दिन हुई बरसात ने अच्छे मानसून का दैवीय संकेत दिया है।
विज्ञापन

Recommended

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?

26 Aug 2026
26 Aug 2026
26 Aug 2026
26 Aug 2026
26 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
26 Aug 2026
26 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed