बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

पांच साल पूरा करेगी मनमोहन सरकार, लौटगी नहीं अबकी बार

राकेश/इंटरनेट डेस्क

मनमोहन सरकार की दूसरी पारी के आज चार साल पूरे हो गये हैं। इन चार सालों में इनकी सरकार को विपक्षी दलों के अलावा जन विरोध का भी सामना करना पड़ा है।

देश के साथ-साथ विदेशी जमीन पर भी मनमोहन सिंह की साख कमज़ोर हुई। टाईम्स पत्रिका ने इन्हें अंडर एचिवर तक लिख डाला।

एक के बाद एक सामने आये घोटाले से यूपीए टू और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की छवि धूमिल हुई। और विपक्षी दल प्रधानमंत्री के इस्तीफे की तक की मांग करने लगे।

बावजूद इसके मनमोहन सरकार पांचवे साल में कदम रखने जा रही है, सितारे कहते हैं कि मनमोहन सिंह अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे। लेकिन, इस सरकार को आने वाले चुनाव में जन समर्थन नहीं मिलने से सत्ता से दूर रहना पड़ सकता है।

इसकी एक बड़ी वजह यह है कि जिस समय यूपीए का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ था उस समय सूर्य वृष राशि में कर्म स्थान में मौजूद था। जबकि शनि महाराज सूर्य की राशि सिंह में मौजूद थे।

भाग्य स्थान में चन्द्रमा के मेष राशि में होने की वजह से कई बार ऐसी स्थिति दिखने लगती है कि मनमोहन की सरकार खतरे में हैं।

लेकिन सरकार का कारक सूर्य स्थिर राशि में होने के कारण सरकार तमाम विवादों और आरोपों के बावजूद सत्ता में बनी रही है और अपना कार्यकाल पूरा करने में सफल होगी। कर्म स्थान का स्वामी शुक्र आठवें घर में है यही कारण है कि सरकार को अचानक से तेज झटके लगते रहते हैं।

यह स्थिति आगे भी बनी रहेगी। लेकिन चुनाव तक प्रधानमंत्री पद पर मनमोहन ही विराजमान रहेंगे।

इसका कारण यह है कि मनमोहन सिंह के सितारे इन दिनों बुलंद स्थिति में हैं जो 2014 तक सरकार में बने रहने में सहयोग करेगी। इस वर्ष मनमोहन सिंह कई बड़े निर्णय लेंगे और मंत्रिमंडल में फेर बदल कर सकते हैं।

लेकिन मंहगाई पर काबू पाना इनके लिए कठिन होगा। जनता मनमोहन के फैसले और नीति से नाखुश रहेगी।

जनता और विपक्ष इनके विरोध में आगे भी सड़क पर उतरेगी। पड़ोसी देशों से संबंध सुधार के लिए किये जाने वाले प्रयास में इन्हें सफलता नहीं मिलेगी। हालांकि विदेश में अपनी साफ-सुथरी छवि बनाने में मनमोहन कामयाब होंगे।
ज्योतिषाचार्यः चन्द्रप्रभा
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: वृषभ, सिंह, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए शुभ संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता

14 Oct 2026
14 Oct 2026
14 Oct 2026
13 Oct 2026
13 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
13 Oct 2026
13 Oct 2026
13 Oct 2026
13 Oct 2026
13 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed