मेष राशि आपके लिए प्रेम भरा दिन गुजर सकता है और दोनों एक-दूसरे के आलिंगन में समय बिता सकते हैं जिससे समय कितनी जल्दी बीत गया पता भी नहीं चल पाएगा।
आप दोनों पूरी तरह से एक-दूसरे के लिए समर्पण कर देगें। दोनों के मध्य प्यार का नशा छाया रहेगा। लव मेकिंग का जरा सा मौका मिलते ही आप उससे चूकना नहीं चाहेगें।
वृष राशि आप साथी से प्रेम तो बहुत करते हैं लेकिन उसका दिखावा कभी नहीं करते हैं। यही बात कभी कभी आपका प्रेमी पकड़ कर बैठ जाता है। दो शब्द प्रेम के अपने मुँह से कह देगें तो प्रेमी जीवन थोड़ा और निखर उठेगा।
कभी-कभार कमरे के बाहर भी अपने प्रेमपूर्ण जीवन का आनंद लेने का प्रयास करें बेशक यह आपको पसंद नहीं है लेकिन साथी का मन रखने के लिए ऎसा करना पड़ सकता है। मिथुन राशि आप बहुत ही खुले विचारों वाले तथा दिमाग से परिपक्व व्यक्ति है। आपका प्रेमी आपके इस स्वभाव को बखूबी जानता भी है लेकिन फिर भी उसे आपका दूसरों से हंसकर बात करना नापसंद हो सकता है और प्रेमी के भीतर से आपको जलन की बू आ सकती है। आप स्थिति को संभालने की बजाय प्रेमी को और अधिक चिढ़ा सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।