Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Drug Cartel Boss Arrested: How Was FBI’s Most Wanted Fugitive Captured in Mexico How Did the US Help

ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां: मेक्सिको में ड्रग सरगना को पकड़ने के लिए चला बड़ा ऑपरेशन, देखें वीडियो

Sat, 21 Nov 2026 08:57 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 21 Nov 2026 08:57 PM IST
सार

मेक्सिको में एफबीआई के 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल ड्रग कार्टेल सरगना एल चापो इसिद्रो को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में ट्रंप प्रशासन की खुफिया जानकारी भी शामिल रही। गिरफ्तारी के बाद सिनालोआ में गोलीबारी और आगजनी से दहशत फैल गई। आखिर कौन है एल चापो इसिद्रो? उसकी गिरफ्तारी के बाद हिंसा क्यों भड़की और क्या इससे मेक्सिको के कार्टेल नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Drug Cartel Boss Arrested: How Was FBI’s Most Wanted Fugitive Captured in Mexico How Did the US Help
कैसे पकड़ा गया ड्रग सरगना? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेक्सिको में एक बड़े ड्रग कार्टेल के सरगना फॉस्टो इसिद्रो मेजा फ्लोरेस उर्फ ‘एल चापो इसिद्रो’ को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी के बाद मेक्सिको के सिनालोआ राज्य में हिंसा भड़क उठी। गोलीबारी के बीच आम लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एक बेसबॉल मैच के दौरान भी लोग जान बचाकर भागते दिखाई दिए। इस गिरफ्तारी में ट्रंप प्रशासन की खुफिया जानकारी ने भी अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टरों से गोलीबारी के बीच कैसे चलाया गया गिरफ्तारी अभियान?
मेक्सिको के अधिकारियों ने एल चापो इसिद्रो को पकड़ने के लिए गोपनीय तरीके से अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने अचानक कार्रवाई की रणनीति अपनाई। सुरक्षा बल जब एक घर में पहुंचे तो उन पर बंदूकों और विस्फोटकों से हमला किया गया। इसके बाद सेना और हथियारबंद लोगों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। सामने आए वीडियो में हेलिकॉप्टरों से तेजी से गोलियां चलती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी गुआसावे में संघीय सुरक्षा बलों पर हमले की पुष्टि की। मेजा फ्लोरेस को पकड़ने के बाद उसे और संघर्ष के दौरान हिरासत में लिए गए अन्य लोगों को मैक्सिकन वायुसेना के विमान से मेक्सिको सिटी ले जाया गया। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान कितने लोग घायल या मारे गए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


एल चापो इसिद्रो को कैसे पकड़ा गया और कहां हुई कार्रवाई?
मेक्सिको सरकार ने शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट में बताया कि सुरक्षा बलों ने रात के दौरान सिनालोआ राज्य में कार्रवाई करते हुए मेजा फ्लोरेस को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गुआसावे शहर में की गई। अधिकारियों के मुताबिक, अपराधी को पकड़ने के लिए पूरी योजना गोपनीय रखी गई थी। उन्होंने अचानक कार्रवाई करते हुए उसे घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए, जानते हैं कि अभियान से जुड़ी कई अहम बातें 

  • मेक्सिको के अधिकारियों ने गिरफ्तारी के लिए खुफिया जानकारी और अचानक कार्रवाई की रणनीति अपनाई।
  • सुरक्षा बल जब एक घर में पहुंचे तो उन पर बंदूकों और विस्फोटकों से हमला किया गया।
  • अधिकारियों ने हमले के बावजूद घर में प्रवेश कर मेजा फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया।
  • गिरफ्तारी के बाद मेजा फ्लोरेस और झड़प में पकड़े गए अन्य लोगों को मैक्सिकन वायुसेना के विमान से मेक्सिको सिटी ले जाया गया।


गिरफ्तारी के बाद सिनालोआ में हिंसा क्यों भड़क उठी?
एल चापो इसिद्रो की गिरफ्तारी के बाद गुआसावे शहर में तनाव फैल गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में लोग गोलीबारी के बीच जान बचाकर भागते दिखाई दिए। एक बेसबॉल मैच के दौरान भी गोलियों की आवाज सुनकर लोग मैदान से बाहर भागने लगे। इस दौरान कई जगह गाड़ियां जलती हुई दिखाई दीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले लोग कार्टेल से जुड़े सदस्य हो सकते हैं। हालांकि, सरकार ने हिंसा में हताहतों की संख्या या नुकसान का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर मेक्सिको में सक्रिय ड्रग कार्टेल और सुरक्षा बलों के बीच जारी संघर्ष को सामने ला दिया है।



कौन है एल चापो इसिद्रो और क्यों अमेरिका को थी उसकी तलाश?
फॉस्टो इसिद्रो मेजा फ्लोरेस मेक्सिको के कुख्यात बेल्ट्रान लेवा आपराधिक संगठन का प्रमुख सरगना था। उसे ‘एल चापो इसिद्रो’ के नाम से जाना जाता है। वह एफबीआई की 10 सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी अमेरिका और मेक्सिको के बीच सुरक्षा सहयोग के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है। मेक्सिको सरकार ने बताया कि ट्रंप प्रशासन से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर इस अभियान को अंजाम दिया गया। हालांकि, दोनों देशों ने किस तरह जानकारी साझा की और कार्रवाई में किसकी क्या भूमिका रही, इस बारे में सरकार ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद उसे मेक्सिको सिटी ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed