मेष राशि
प्रेमी जीवन के नजरिए से देखा जाए तो आज सितारे आपके पक्ष में दि्खाई देते हैं। आपके द्वारा किए गए कामों की अन्य लोग तो सराहना करेगें ही, आपका प्रेमी भी आपकी प्रशंसा करते नहीं थकेगा। नए साल का यह पहला तोहफ़ा आपको बहुत पसंद आएगा और प्रेमी के साथ हंसी खुशी में ही दिन व्यतीत हो जाएगा।
वृष राशि
यदि आप नव वर्ष की पार्टी से अत्यधिक थक गए हैं तो आराम करना जरुरी है लेकिन आराम के चक्कर में अपने प्रेमी के फ़ोन काल्स ना उठाना, यह आपकी मूर्खता ही होगी क्योंकि यही छोटी सी बात आप दोनों के मध्य तकरार का बडा कारण बन सकती है। आप एक छोटा सा संदेश तो मोबाईल के जरिए दे ही सकते हैं, फ़ोन ना उठाने का।
मिथुन राशि
कल रात की पार्टी से आपको कुछ निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि जिस तरह का एंजोय आप चाहते थे वैसा कुछ हो नहीं पाया । आप आज इसी चिन्ता में घुले जा सकते हैं कि क्यूं आप आगे का समय ऐसे व्यक्ति के साथ बर्बाद करें। आप जो भी करें बहुत सोच विचार के बाद ही, कहीं ऐसा ना हो कि अपने दिल के सुख के लिए आप दूसरे के साथ अन्याय कर दें।