बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

नया संवत शुरू, किसके लिए कैसा होगा यह साल

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

हिन्दू पंचांग के अनुसार नया साल 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है। शास्त्रों में कहा गया है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन से नया साल आरंभ होता है।

इसमें इस बात का ध्यान रखा जाता है कि प्रतिपदा तिथि अगर दिन में दोपहर के बाद हो और अगले दिन भी सुबह में हो तब नये साल की शुरूआत उस दिन से होगी जिस दिन सुबह में प्रतिपदा तिथि होगी।

इसका कारण यह है कि जिस तिथि में सूर्योदय होता है उसी तिथि का अंत माना जाता है। इस वर्ष भी ऐसा ही हो रहा है। प्रतिपदा तिथि बुधवार यानी 10 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 01 पर सिंह लग्न में प्रवेश करेगी।

अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को भी प्रतिपदा तिथि है और इसी तिथि में सूर्योदय होगा इसलिए 11 अप्रैल को गुरुवार के दिन अश्विनी नक्षत्र एवं विष्कुम्भ योग में नए संवत्सर यानी नये साल का आरंभ माना जाएगा।

नये संवत्सर का नाम 'पराभव' है। गुरूवार के दिन नया साल शुरू हो रहा है इसलिए इस वर्ष के राजा गुरू होंगे। शनि इनका मंत्री होगा। पराभव नाम का यह संवत्सर शीर्ष नेतृत्व के लिए शुभ संकेत नहीं है क्योंकि यह युद्धोन्माद को बढ़ावा देगा।

पड़ोसी राष्ट्रों से भारत के संबंध चुनौती भरे होंगे। चातक को अपना वाहन बनाए हुए पराभव संवत्सर माली के घर निवास करेगा इसलिए फसलों की पैदावार अच्छी होने के बावजूद महंगाई नए रिकार्ड दर्ज कराएगी।

दसाधिकारियों में से शुभग्रहों के पास दस में से छह अधिकार हैं जो शुभ हैं। पाप ग्रहों के पास केवल चार पदाधिकार ही रहेंगे। लिहाजा यह वर्ष किसानों और सामान्य जनों के लिए अच्छा रहेगा। बारह राशियों पर इस संवत्सर का प्रभाव इस प्रकार होगा।

मेष - धर्म-कर्म में रूचि शिक्षा एवं संतान के क्षेत्र में सफलता, शासन का भरपूर सहयोग।

वृषभ - कार्य विस्तार, पद एवं गरिमा की वृद्धि, नए अनुबंध का लाभ एवं व्यापार का योग।

मिथुन - आकस्मिक लाभ के अवसर हैं। रुके हुए कार्य बनेंगें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय।

कर्क- अधिक खर्च से परेशानी किन्तु जून से हालात सामन्य बनेगें, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।

सिंह - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, मनचाही सफलता मिलेगी, संभ्रांत लोंगों से संपर्क बढ़ेगा !

कन्या - कठिन चुनौतियों के बाजूद सफलता का ग्राफ बढ़ेगा, स्थान परिवर्तन के योग तथा पदोन्नति।

तुला - यात्रा देशाटन का लाभ, आध्यात्मिक उन्नति, संतान सुख में वृद्धि, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

वृश्चिक - तनाव के बाजूद जिम्मेवारियां बढेंगी, नई योजना कारगर रहेगी, रणनीतियों को गुप्त रखें शत्रुओं से बचें।

धनु - शीर्ष नेतृत्व से तालमेल बढ़ेगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए समय वरदान की तरह है, दाम्पत्य सुख की और वृद्धि होगी।

मकर - आकस्मिक शुभ सूचना से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, जालसाजी से और अहम निर्णय में जल्दबाजी न करें।

कुंभ - रुका हुआ धन मिलेगा, जोखिम लेना और भी कारगर रहेगा, निर्णय लेने में बिलम्ब से नुकसान होगा।

मीन - मान-सम्मान के प्रति संवेदनशील रहें, नीचा दिखाने वाले ही आपकी मदद करेंगें, यात्रा-देशाटन पर अधिक व्यय होगा।
                              
पं जयगोविन्द शास्त्री
विज्ञापन

Recommended

Aaj Ka Rashifal 25 August: मिथुन और धनु राशि वालों को रहना होगा सावधान, जल्दबाजी से बिगड़ सकता है काम

25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
24 Aug 2026
24 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed