{"_id":"6acbaa268713d50baf081839","slug":"riyadh-airport-attack-11-indians-injured-india-condemns-saudi-arabia-strike-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब: रियाद एयरपोर्ट पर एक दिन पहले हुए हमले में एक भारतीय की भी मौत, 12 लोगों की गई थी जान; 300 लोग जख्मी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब: रियाद एयरपोर्ट पर एक दिन पहले हुए हमले में एक भारतीय की भी मौत, 12 लोगों की गई थी जान; 300 लोग जख्मी
Sun, 11 Oct 2026 08:54 PM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:54 PM IST
सार
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी भारतीय दूतावास ने दी है। हमले में कुल 12 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। दूतावास स्थानीय अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन के संपर्क में है।
विज्ञापन
सऊदी अरब पर हमले तेज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और 11 नागरिक घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर बताया, "जानकारी मिली है कि रियाद में हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की आज दुर्भाग्यवश मौत हो गई।"
दूतावास ने कहा, "हम मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम परिवार के संपर्क में हैं और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।" एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मामले पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "मुझे खबर मिली है, जिसकी पुष्टि होना अभी बाकी है, कि आज रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में मोहम्मद यूसुफ अली नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हुए हैं।"
घायल भारतीयों से संपर्क में है दूतावास
शनिवार (10 अक्तूबर) को हुए इस हमले में अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि इस हमले में 300 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बयान जारी कर बताया कि वह शनिवार को हुए हमले के बाद से स्थिति पर नजर रख रहा है। दूतावास के मुताबिक, हमले में घायल भारतीयों की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया है।
विज्ञापन
दूतावास ने कहा, "जानकारी मिली है कि हमले में 11 भारतीय घायल हुए हैं। दूतावास उनकी स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। हमारे अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन से भी संपर्क किया है। आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी।"
भारत ने हमलों की कड़ी निंदा की
विदेश मंत्रालय ने इससे पहले पिछले कई दिनों से रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों की कड़ी निंदा की थी। मंत्रालय ने 10 अक्तूबर को हुए हमले का भी जिक्र किया।
विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, "हम पिछले कुछ दिनों से रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हो रहे बार-बार के हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 10 अक्टूबर को किया गया कायरतापूर्ण हमला भी शामिल है। इन हमलों में लोगों की जान गई है, कई लोग घायल हुए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हम मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
भारत ने की हमले रोकने की मांग
भारत ने नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों को अस्वीकार्य बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमले तत्काल बंद होने चाहिए। मंत्रालय ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की सरकार और जनता के साथ एकजुटता जताई। भारत ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।

AIMIM chief Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) posts, "I have received news (subject to verification) that one Mr Mohammad Yousuf Ali died in the attack on the Riyadh Airport today. His wife and two kids have suffered injuries. I have spoken to Deputy Chief of Mission @IndianEmbRiyadh to look into the matter. @DrSJaishankar @VikramMisri request your immediate attention in this matter."
— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2026
दूतावास ने कहा, "जानकारी मिली है कि हमले में 11 भारतीय घायल हुए हैं। दूतावास उनकी स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। हमारे अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन से भी संपर्क किया है। आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी।"
भारत ने हमलों की कड़ी निंदा की
विदेश मंत्रालय ने इससे पहले पिछले कई दिनों से रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों की कड़ी निंदा की थी। मंत्रालय ने 10 अक्तूबर को हुए हमले का भी जिक्र किया।
Embassy of India, Riyadh, tweets, "It is learnt that one Indian national injured in the Riyadh attack has unfortunately lost his life today. We convey our heartfelt condolences to the family of the deceased. We are in touch with the family and will provide all support for ensuring the early repatriation of mortal remains"
— ANI (@ANI) October 11, 2026