फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

CJP प्रदर्शन LIVE: दिपके समेत सीजेपी के तीनों नेता रिहा, मेट्रो-ट्रेन रोकने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Sun, 11 Oct 2026 10:14 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 11 Oct 2026 10:14 AM IST
खास बातें

CJP Jantar Mantar Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च बुलाया है। शनिवार को हजारों समर्थकों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया था। दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन और राज्यों में इससे जुड़े अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

विज्ञापन
CJP Jantar Mantar Protest LIVE Update Abhijeet Dipke Cockroach Janata Party CEC Gyanesh Kr SIR Row In Hindi
दिल्ली में सीजेपी का आंदोलन, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

10:00 AM, 11-Oct-2026

दिपके, रांका और सौरव रिहा

दिल्ली में सीजेपी से जुड़े अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अधिकारियों की प्रक्रिया के तहत तीनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह के अनुसार, अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने रिहा करने का आदेश दिया। इस संबंध में समाचार एजेंसी आईएएनएस ने जानकारी दी।

09:40 AM, 11-Oct-2026

अभिजीत दिपके के परिजनों का दावा: संपर्क नहीं हो पा रहा

महाराष्ट्र के हिंगोली में अभिजीत दिपके के परिवार ने दिल्ली पुलिस के दावों पर सवाल उठाए हैं। उनके पिता भगवान दिपके का कहना है कि उन्होंने अभिजीत से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन बात नहीं हो सकी। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभिजीत के दोस्तों से पता चला है कि उसे दिल्ली से कहीं और ले जाया गया है।

वहीं, अभिजीत की मां अनीता दिपके ने भी बेटे से संपर्क नहीं हो पाने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि यदि अभिजीत को अपनी दादी के निधन की सूचना मिल गई होती, तो वह अब तक घर पहुंच चुका होता। परिवार के मुताबिक, अभिजीत के आने की उम्मीद में दादी के अंतिम संस्कार को फिलहाल रोककर रखा गया है। परिजनों ने पुलिस के दावों पर सवाल उठाते हुए बेटे की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
09:26 AM, 11-Oct-2026

यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात रिहा

हरियाणा के गुरुग्राम में हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात रिहा कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, उनकी रिहाई देर रात हुई।
 
09:02 AM, 11-Oct-2026

30 हजार से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 30 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। खास तौर पर सीमावर्ती इलाकों, रेलवे स्टेशनों, मेट्रो परिसरों और बस टर्मिनलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 120 से अधिक कंपनियां लगाई गई हैं। वहीं, नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटकर निगरानी की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा, होटल, गेस्ट हाउस, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा करने की संभावित कोशिशों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है।
09:01 AM, 11-Oct-2026

जंतर-मंतर पर पुलिस का कड़ा पहरा

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा है। यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग भी की गई है।
08:54 AM, 11-Oct-2026

मेट्रो-ट्रेन बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली में 250 ट्रेनें रद्द करने और 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज छुट्टी के दिन सुनवाई करेगा। गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और डीएमआरसी चेयरपर्सन के खिलाफ अदालत के आदेश की अनदेखी को लेकर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 AM, 11-Oct-2026

CJP के तीनों शीर्ष नेता आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश

सीजेपी के तीन शीर्ष नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अब भी पुलिस हिरासत में हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों को दिल्ली कैंट थाने में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। तीनों को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद हिरासत में लिया गया था।
 

वहीं, सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह भी वकीलों के साथ दिल्ली कैंट थाने पहुंचेंगी।
08:49 AM, 11-Oct-2026

CJP प्रदर्शन LIVE: दिपके समेत सीजेपी के तीनों नेता रिहा, मेट्रो-ट्रेन रोकने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च बुलाया है। शनिवार को हजारों समर्थकों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया था। दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन और राज्यों में इससे जुड़े अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed