मेष राशि
नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। उम्मीद है कि आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाकर बहुत अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आप ना केवल उमंगों व प्यार से भर जाएंगें साथ ही आपको एक-दूसरे को समझने का मौका भी मिलेगा।
वृष राशि
आज का दिन वायदे का दिन होगा व आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपको चाहिए कि आप अपने साथी के साथ किसी ऐसी जगह मिलने का कार्यक्रम बनाएं, जहां पर कोई व्यवधान ना हो और आप एक-दूसरे को समझ सकें।
मिथुन राशि
आप अपने संबंध में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। यह आपके संबंध में नया उत्साह व स्फूर्ति भर देगा। अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्रेम है, उसे दिखाने के नए व अलग तरीके से लाभ होगा।