बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 18 जनवरी, अधिकारी उन्नति में सहायक होंगे

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि जिन लोगों का जन्मदिन 18 जनवरी है उन्हें सफलता के लिए भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। कार्य क्षेत्र एवं जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी व्यवहारिक बनें। पिछले वर्ष से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य एवं प्रेम में वृद्घि होगी।

आर्थिक क्षेत्र में सुधार के योग हैं। घर अथवा जमीन खरीदने के प्रयास सफल हो सकते हैं। काफी समय से लंबित योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कुछ नयी योजनाओं पर भी काम शुरू करने की सोचेंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग उन्नति में सहायक होंगे। वरिष्ठजनों से तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें।

व्यवसायिक दृष्टि से यह वर्ष उत्साहवर्धक और लाभप्रद रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। छात्रों के लिए साल 2013 अनुकूल रहेगा। सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। लेकिन, इसके लिए प्रयास भी करना होगा। बैंकिंग, विज्ञापन, पत्रकारिता, वकालत, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। तकनीकी क्षेत्र में करियर की अच्छी संभावना रहेगी।   
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल 07 सितंबर: तुला और कुंभ राशि वालों के लिए आज बन रहे हैं शुभ योग, नए अवसरों से बदल सकती है किस्मत

07 Sep 2026
07 Sep 2026
07 Sep 2026
06 Sep 2026
06 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
06 Sep 2026
05 Sep 2026
05 Sep 2026
04 Sep 2026
03 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed