बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 16 मई, सरकारी क्षेत्र में सफलता का वर्ष

पण्डित विनोद त्यागी

महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में यह वर्ष सहायक रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी पक्ष एवं राजनीति से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मबल बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में सजग रहने की जरूरत है।
 
बीते साल की कई समस्याएं दूर होगी। आर्थिक मामलों में चली आ रही परेशानियों से भी राहत मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग सरकारी ठेका प्राप्त करना चाहते हैं अथवा नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें निरंतर अपने उद्देश्य में जुटे रहना चाहिए, सफलता मिलेगी।

व्यवसायियों के लिए यह वर्ष लाभप्रद रहेगा। कारोबार में उन्नति होगी। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। चिकित्सा, सेना, विज्ञान, नेवी, पुलिस, औषधि निर्माण, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना होगा।

विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: मेष, सिंह और मकर के बन रहे हैं लाभ के योग, करियर में मिल सकती है तरक्की

07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
07 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
06 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed