जिन लोगों का जन्मदिन 11 मार्च है उनके लिए यह वर्ष उत्साहर्द्घक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए तत्पर रहें, प्रयास में सफलता मिलेगी। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष मित्रता एवं जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। विकास पथ पर नये सहयोगी मिलेंगे जो प्रगति में सहायक होंगे।
जो लोग दुकान और मकान के लिए प्रयासरत हैं उन्हें इस वर्ष कमायाबी मिल सकती है। नौकरी में प्रारंभिक परेशानी बनी रेगी, संयम से काम लें। संघर्ष के बाद पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए उचित होगा कि अनावश्यक जोखिम लेने से बचें अन्यथा परेशानी होगी। साझेदारी में किसी नए कारोबार का प्रारंभ संभव है।
आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। पारिवारिक सुख सहयोग आपके अपने व्यवहार पर निर्भर करेगा। अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश न करें। परीक्षाओं में सफलता से छात्र उत्साहित होंगे। प्रबंधन, इंजीनियरिंग, शिक्षा, चिकित्सा एवं विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर बनाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।