जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामना। पं. विनोद त्यागी कहते हैं कि ग्रहों की स्थिति का आंकलन करने पर ज्ञात होता है कि जिन व्यक्तियों का जन्मदिन 12 जनवरी है उनके लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। साल के पूर्वार्ध में कठिनाईयों एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जबकि उत्तरार्द्घ सुखद और अनुकूल रहेगा।
सामान्य तौर पर इस वर्ष किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। मान-प्रतिष्ठा को लेकर सचेत रहें। संयम बरतें और विवादों से दूर रहें। प्रयास करने पर आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। कोई मामला अदालत में चल रहा है तो आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। आजीविका की दृष्टि से यह वर्ष विज्ञान एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सुखद और उन्नति दायक रहेगा।
व्यवसायियों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। साझेदारी में काम रहे हैं तो आपस में मनमुटाव हो सकता है। छात्रों के लिए यह साल कुल मिलाकर अच्छा रहना चाहिए। सफलता मिलेगी, लेकिन थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। पैरा मेडिकल, केमिस्ट, एयर होस्टेस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।