फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Dream Interpretation Seeing Hanuman Ji in a Dream Is Auspicious or Inauspicious Sapne me Hanuman Dekhna

Dream Interpretation: सपने में हनुमान जी को देखना है कैसा संकेत? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Wed, 14 Dec 2022 10:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 10:10 PM IST
सार

यदि स्वप्न में हनुमानजी दिखें तो यह बहुत ही असाधारण स्वप्न है। वह किस रूप में और किस मुद्रा में दिख रहे हैं, इससे आप जान सकते हैं कि सपना आपके लिए कैसा रहेगा। 

विज्ञापन
Dream Interpretation Seeing Hanuman Ji in a Dream Is Auspicious or Inauspicious Sapne me Hanuman Dekhna
सपने में हनुमान जी देखना शुभ या अशुभ - फोटो : amar ujala

विस्तार

Dream Interpretation in Hindi: कहते हैं कि सपनों पर किसी का भी नियंत्रण नहीं होता है। अक्सर सोते हुए व्यक्ति कई चीजों को अपने सपनों में देखता है। कई बार हमें अच्छे सपने आते हैं, तो वहीं कई बार ऐसे सपने भी आते हैं जिन्हें देखते ही डर के मारे आंख खुल जाती है। आंख खुलने के बाद कुछ सपने याद रहते हैं, तो कुछ भूल जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने यूं ही नहीं आते। हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। ऐसी मान्यता है कि हर सपने का हमारे निकट भविष्य से कोई न कोई संबंध होता है। कुछ सपने शुभ फलदायक होते हैं, तो वहीं कुछ सपने किसी अनहोनी का संकेत देते हैं।  यदि आपको सुबह के समय स्वप्न में भगवान शिव या हनुमानजी के दर्शन का हैं तो ऐसा स्वप्न काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे सपनों का क्या अर्थ है। 

विज्ञापन
  • यदि आपको स्वप्न में हनुमानजी की प्रतिमा दिखाई देती है तो ऐसा सपना बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि शीघ्र ही आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर कोई कानूनी मामले हैं तो उसमें भी विजय मिलने की संभावना है। ऐसा सपना व्यक्ति के सौभाग्य का प्रतीक माना जाएगा। 
  • विज्ञापन
  • सपने में पंचमुखी हनुमान जी को देखने का अर्थ है कि शीघ्र ही आपके सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। आप अपने दुश्मनों को हराएंगे और आप पर हनुमान जी के साथ भगवान विष्णु की भी विशेष कृपा रहेगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि सपने में आपने हनुमान जी रौद्र रूप देखा है तो इसका अर्थ है कि आपसे कोई बड़ी भूल हुई है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो आपने जो भी गलती की है उसे जल्दी सुधार लें। 
  • यदि सपने में आप हनुमान जी का बाल रूप देखते हैं इसका अर्थ है कि शीघ्र ही कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद या प्रोजेक्ट मिलने वाला है जिसमें आपको सफलता मिलेगी। 
  • यदि सपने आप हनुयामन जी का भजन कर रहे हैं औरउनके समक्ष प्रसाद भी ग्रहण कर रहे हैं तो आपके सभी काम पूरे होने वाले हैं। न सिर भौतिक संसार में बल्कि आध्यात्मिक संसार में भी आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। 



मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023


Rashifal 2023: जानें जनवरी से दिसंबर तक हर एक महीने का संपूर्ण वार्षिक राशिफल 2023...

Vrishabha Rashifal 2023: वृषभ राशि वालों को नए साल पर रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Kark Rashifal 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, यहां जानें वार्षिक राशिफल

Mulank 1 Numerology 2023: 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed