{"_id":"63b047ccd2e8b0559d7c053e","slug":"dhanu-varshik-rashifal-2023-predictions-sagittarius-yearly-horoscope-dhanu-rashi-ka-naya-saal-kaisa-rahega","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhanu Rashifal 2023: धनु राशि के जातकों को नए साल में मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल!","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Dhanu Rashifal 2023: धनु राशि के जातकों को नए साल में मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल!
Sat, 31 Dec 2022 08:01 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों को नए साल में मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति
- फोटो : amar ujala
Sagittarius Yearly Horoscope 2023 Predictions In Hindi: नए साल की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में सभी के मन में कौतूहल है कि नया साल सबके लिए क्या अच्छा लेकर आएगा। इसी फेहरिस्त में धनु राशि के जातक भी आते हैं। साल 2023 की गोचर कुंडली के अनुसार धनु राशि के लग्न भाव में सूर्य- बुध का बुधादित्य राजयोग बन रहा है। वहीं दूसरे भाव में शनि और शुक्र स्थित हैं। साल की शुरुआत में शनि देव गोचर कुंडली के तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे और वृश्चिक राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं धनु राशि वालों को साल 2023 करियर, प्रेम और स्वास्थ्य के हिसाब से कैसा रहेगा।
विज्ञापन
करियर
धनु राशि वाले के जो जातक बेरोजगार हैं उनके लिए नया साल 2023 रोजगार लेकर आएगा। 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती से धनु राशि के जातकों को मुक्ति मिलेगी। इसलिए शनि देव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। साथ ही जो लोग शिक्षा, धर्म- कर्म, कंसल्टेंसी के काम से आप जुड़े हुए हैं तो आपको मार्च से बाद बड़ी सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
वित्त
वैदिक ज्योतिष अनुसार नए साल में साढ़ेसाती के हटते ही आपका भाग्योदय होगा। जहां शनि देव भाग्य स्थान को देख रहे हैं, वहीं गुरु ग्रह लाभ स्थान को देख रहे हैं। इस दौरान आप जिसमें भी निवेश करेंगे उसमें आपको लाभ मिलेगा। जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। आप संपत्ति या वाहन आदि में भी निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
शिक्षा
साल 2023 छात्रों के लिए विशेष लाभकारी स्थिति बन रही है। मार्च के बाद से उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। जो छात्र इस साल में शिक्षा पूरी करने जा रहे हैं। उनको इस साल में नई नौकरी मिल सकती है।
प्रेम
साल 2023 में आपके प्रेम सबंध सफल हो सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो इस साल आपका विवाह भी हो सकता है। यह योग अप्रैल से लेकर दिसंबर तक बन रहा है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो अप्रैल के बाद से चीजें सामान्य रहेंगी।
स्वास्थ्य
वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2023 में धनु राशि के जातकों की सेहत शानदार रहेगी। लेकिन राहु ग्रह चतुर्थ भाव में विराजमान हैं। इसलिए गले, छाती में इंफेक्शन हो सकता है। लेकिन नए साल में आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Mulank 1 Numerology 2023: 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल!
Mulank 2 Numerology 2023: 2,11,20 और 29 जन्मतिथि वालों को सफलता दिलाएगा नया साल, जानें करियर और प्रेम का हाल
Mulank 3 Numerology 2023: 3,12,21 और 30 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए यहां!
Mulank 4 Numerology 2023:4,13,22 और 31 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल
Mulank 5 Numerology 2023: 5,14 और 23 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, पढ़ें अपना अंक राशिफल
Mulank 6 Numerology 2023: 6, 15 और 24 जन्म तारीख वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें सारी डिटेल्स यहां पर!
Mulank 7 Numerology 2023: 7,16,25 तारीख में जन्में लोग करियर-पैसे के मामले में लकी रहेंगे, 2023 देगा बहुत कुछ!
Mulank 8 Numerology 2023: 8,17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों को नए साल पर मिलेगी तरक्की, जानें राशिफल!
Mulank 9 Numerology 2023: 9, 18 और 27 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा, जानिए स्वास्थ्य का हाल