फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulank 3 Numerology 2023: 3,12,21 और 30 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए यहां!

Sat, 10 Dec 2022 02:53 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
Ank Rashifal 2023 Mulank 3 Numerology Predictions For Career Business Family Health Love Life Details In Hindi
मूलांक 3 वालों के लिए का रहेगा नया साल - फोटो : amar ujala

Numerology 2023 Prediction for number 3: अंकशास्त्र एक गूढ़, प्राचीन अध्ययन है जो प्रत्येक व्यक्ति को उनके व्यक्तित्व, नियति और उद्देश्य की व्याख्या करने वाली संख्याओं का एक अनूठा, व्यक्तिगत सेट प्रदान करता है। जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 3,12,21 या 30 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 3 होगा। मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों के गुरु हैं। मूलांक 3 वाले व्यक्ति बड़े स्वाभिमानी होते हैं। किसी के आगे झुकना इन्हें पसंद नहीं होता। ये किसी का एहसान नहीं लेना चाहते हैं। इन्हें किसी का बेवह हस्तक्षेप पसंद नहीं है। इन्हें अपनी स्वतंत्रता से समझौता करना पसंद नहीं होता। इस मूलांक वाले व्यक्ति साहसी, वीर, शक्तिशाली, अविचल, संघर्षशील, श्रमजीवी तथा कष्टों से हार न मानने वाले होते हैं। मूलांक 3 के नए साल के राशिफल की बात करें तो 2023 आपके लिए अच्छा साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ, करियर लाइफ और पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। इस वर्ष आपको लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। आइए जानते हैं 3 मूलांक वालों के लिए साल 2023 कैसा रहेगा। 



Mesh Rashifal 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल

Ank Rashifal 2023 Mulank 3 Numerology Predictions For Career Business Family Health Love Life Details In Hindi
मूलांक 3 वालों के लिए का रहेगा नया साल

करियर 
करियर के क्षेत्र से ये साल काफी अच्छा साबित हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको अच्छी सफलता मिलेगी। इस साल आप बिजनेस से जुड़े कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। हालांकि इस साल पार्टनरशिप के काम में विशेष सावधानी बरतनी होगी। साथ ही व्यापार में भी किसी विपरीत लिंग का हस्तक्षेप धनहानि या कोई बड़ा नुकसान दे सकता है।

Ank Rashifal 2023 Mulank 3 Numerology Predictions For Career Business Family Health Love Life Details In Hindi
मूलांक 3 वालों के लिए का रहेगा नया साल - फोटो : Istock

आर्थिक स्थिति 
आय में वृद्धि के योग मजबूत बनते नजर आ रहे हैं। अपने कार्यो में फोकस रखने की आवश्यकता है। इस साल मानसिक तनाव में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। साथ ही ध्यान रखें कि शॉर्टकट न अपनाएं, अन्यथा धन हानि हो सकती है। वहीं धन आगमन की बात करें तो आवश्यक होने पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस साल आपको धन में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ank Rashifal 2023 Mulank 3 Numerology Predictions For Career Business Family Health Love Life Details In Hindi
मूलांक 3 वालों के लिए का रहेगा नया साल - फोटो : फाइल फोटो

प्रेम
मूलांक 3 वाले जो लोग शादीशुदा है उनका अपने पार्टनर के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकता है। पर्सनल लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। प्रेम करने वालों के लिए भी प्रेम विवाह में अभी देरी बनी रह सकती है। वहीं अच्छी बात ये है कि इस वर्ष के अंतिम दिनों में आपको अपने प्रेमी या प्रेमिका का हाथ थामने का मौका मिल सकता है। यदि आप अपने रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं तो अपने पार्टनर को स्पेस जरूर दें। किसी भी तरह की गलतफहमी से बचें और एक-दूलरे पर भरोसा बनाए रखें।

विज्ञापन
Ank Rashifal 2023 Mulank 3 Numerology Predictions For Career Business Family Health Love Life Details In Hindi
मूलांक 3 वालों के लिए का रहेगा नया साल - फोटो : istock

स्वास्थ्य
मूलांक 3 के जातक यह साल स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम रहेगा। वर्ष 2023  के मध्यम में आपको स्किन एलर्जी परेशान कर सकती है। इसलिए तेज़ और अधिक मसालों का प्रयोग न करें। इसी के साथ आपको किसी विषय को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए आपको आध्यात्म का सहारा लेना चाहिए। जिससे आपको मानिसिक शांति मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed