फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aghan Maas Upay: शुरू हुआ अगहन मास, करें ये 5 उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

Sat, 12 Nov 2022 11:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
Aghan Maas Upay Margsheersh Month Start Do these Totake Upay Remeidies of Shankh
अगहन मास में धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय - फोटो : amar ujala

Aghan Maas mein karein ye upay: जिस तरह अंग्रेजी कैलेंडर में साल के 12 महीने होते हैं ठीक उसी प्रकार हिन्दी कैलेंडर में भी साल के 12 महीने होते हैं। हिन्दी पंचांग में हर महीने को अलग अलग नाम से जाना जाता है और इन नामों का अपना एक अलग महत्व है। हिन्दी कैलेंडर के अनुसार साल के नवें महीने का नाम अगहन है। इसे मार्गशीर्ष मास के नाम से भी जाना जाता है। अगहन मास भगवान श्री कृष्ण का प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने में शंख पूजन का भी महत्व है। श्री कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में शंख भी आता है। कहते हैं कि अगहन के महीने में यदि कोई व्यक्ति साधारण शंख की भी पूरे विधि विधान और श्रद्धा से पूजा अर्चना करता है तो उसे भगवान श्रीकृष्ण के पांचजन्य शंख की पूजा के समान फल प्राप होता है। ज्योतिषविदों के अनुसार यदि अगहन मास में शंख से जुड़े कुछ विशेष उपाय किये जाएं तो आर्थिक लाभ के साथ घर में सुक समृद्धि भी आती है। आइए जानते हैं शंख से जुड़े उपायों के बारे में।


Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Aghan Maas Upay Margsheersh Month Start Do these Totake Upay Remeidies of Shankh
दक्षिणावर्ती शंख से करें अभिषेक - फोटो : social media

दक्षिणावर्ती शंख से करें अभिषेक 
अगहन मास के गुरुवार का विशेष महत्व है। इस महीने के हर गुरुवार को दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दूध लेकर श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी का अभिषेक करें। इस उपाय से धन लाभ का योग बनता है। 

Aghan Maas Upay Margsheersh Month Start Do these Totake Upay Remeidies of Shankh
रोज करें शंख की पूजा - फोटो : सोशल मीडिया।

रोज करें शंख की पूजा
अगहन माह आरंभ हो चुका है। ऐसे में रोजाना स्नान आदि से निवृत होकर सर्वप्रथ शंख की पूजा करें। मंदिर में रख शंख पर कुमकुम और अक्षत अर्पित करने के बाद नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें। 
त्वं पुरा सागरोत्पन्न विष्णुना विधृत: करे।
निर्मित: सर्वदेवैश्च पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते।
तव नादेन जीमूता वित्रसन्ति सुरासुरा:।
शशांकायुतदीप्ताभ पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते॥

विज्ञापन
विज्ञापन
Aghan Maas Upay Margsheersh Month Start Do these Totake Upay Remeidies of Shankh
शुक्र दोष दूर करेगा ये उपाय - फोटो : social media

शुक्र दोष दूर करेगा ये उपाय 
यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में है तो अगहन के महीने में सफेद वस्त्र में सफेद रंग के शंख, चावल और बताशे को लपेट कर नदी में बहाएं। इस उपाय के करने से आप शुक्र दोष से मुक्त होंगे।  

विज्ञापन
Aghan Maas Upay Margsheersh Month Start Do these Totake Upay Remeidies of Shankh
विष्णु मंदिर में शंख दान करें

विष्णु मंदिर में शंख दान करें
श्री विष्णु के किसी मंदिर में अगहन मास में शंख दान करें। शंख दान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि शंख में किसी भी प्रकार का दोष नहीं होना चाहिए। मंदिर में जब भी उस शंख की पूजा होगी और उसको बजाया जाएगा आपकी परेशनियां कम होती जाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed