फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Sat, 12 Nov 2022 07:37 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 12 Nov 2022 07:37 AM IST
विज्ञापन
Utpanna Ekadashi 2022 Know Date Subh Muhurat and Importance News in Hindi
उत्पन्ना एकादशी कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : अमर उजाला
Utpanna Ekadashi 2022: मार्गशीर्ष यानी अगहन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी का व्रत करने का विधान है। सभी एकादशियों की तरह उत्पन्ना एकादशी भी भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भी विष्णु भक्त उत्पन्ना एकादशी के व्रत का नियम पूर्वक पालन करते हैं, उन्हें जगत के पालनहार की असीम कृपा प्राप्त होती है। उत्पन्ना एकादशी का व्रत करने से श्रीहरि विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही उस घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती है। पद्मपुराण के अनुसार इस व्रत को करने से धर्म एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसकी पूजा विधि और महत्व... 

Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, इन 4 राशियों को होगा जमकर लाभ 
 
Utpanna Ekadashi 2022 Know Date Subh Muhurat and Importance News in Hindi
उत्पन्ना एकादशी कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : अमर उजाला

उत्पन्ना एकादशी 2022 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 19 नवंबर को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 20 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार देखा जाय तो उत्पन्ना एकादशी व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा। 

Utpanna Ekadashi 2022 Know Date Subh Muhurat and Importance News in Hindi
उत्पन्ना एकादशी कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : अमर उजाला

उत्पन्ना एकादशी 2022 पूजा मुहूर्त
इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 08 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Utpanna Ekadashi 2022 Know Date Subh Muhurat and Importance News in Hindi
उत्पन्ना एकादशी कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : अमर उजाला

उत्पन्ना एकादशी 2022 पारण समय
उत्पन्ना एकादशी व्रत पारण का समय 21 नवंबर को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से सुबह 08 बजकर 56 मिनट तक है। व्रती इस समय अपने का पारण कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Utpanna Ekadashi 2022 Know Date Subh Muhurat and Importance News in Hindi
उत्पन्ना एकादशी कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : अमर उजाला

उत्पन्ना एकादशी का महत्व
उत्पन्ना एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत को करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही इस दिन दान करने से कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed