फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Margi 2022: 24 नवंबर को मार्गी होंगे बृहस्पति देव, इन 4 राशियों को जमकर होगा लाभ

Sat, 12 Nov 2022 07:45 AM IST
आशिकी पटेल आनंद पाराशर
आनंद पाराशर Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 12 Nov 2022 07:45 AM IST
विज्ञापन
guru margi in november 2022 impact of zodiac signs guru margi ka rashiyo par prabhav in hindi
24 नवंबर को मार्गी होंगे बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला

Guru Margi 2022: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह और लाभ देने वाला कहा गया है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में अगर गुरु शुभ होकर विराजमान हैं तो उसे हमेशा धन और सम्मान प्राप्त होता है। गुरु को जीव कारक ग्रह कहा गया है। साथ ही ये वाणी, संतान और भाग्य भाव के कारक माने जाते हैं। पुरुष के लिए ये ज्ञान, धन और सम्मान है, वहीं स्त्री के लिए पति और पति के धन के कारक हैं। 24 नवंबर को जब गुरु मार्गी होंगे तो धन, विवाह, संतान जैसे कार्यो में सहायक बनेंगे। गुरु जब मार्गी होते हैं, तो अपने कारक भाव से जुड़े मामलों में व्यक्ति को लाभ देते हैं। गुरु के मार्गी होने से 4 राशियों को जमकर लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि वो 4 राशि कौन सी हैं...  



Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

guru margi in november 2022 impact of zodiac signs guru margi ka rashiyo par prabhav in hindi
24 नवंबर को मार्गी होंगे बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि  
इस राशि के जातकों के लिए गुरु आठवें और लाभ स्थान के स्वामी हैं। गुरु आपके लाभ भाव में मार्गी होंगे। भाग्य में विराजमान शनि की दृष्टि गुरु पर है। वहीं गुरु की दृष्टि आपके पंचम भाव, तीसरे भाव और सप्तम भाव पर जा रही हैं। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से विवाह में हो रही देरी दूर होगी। इस समय शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों को मुनाफा मिलने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। मित्रों के सहयोग से कोई अटका हुआ काम पूरा किया जा सकता है। आपके साहस में वृद्धि होगी  और आप अपने भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस समय लेखन और कर्म कांड से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। आपके घर में इस समय बच्चे की किलकारी की गूंज सुनाई दे सकती है। जो नव विवाहिता है उनके लिए गर्भ धारण का समय अनुकूल है। आप अपनी पत्नी की मदद से किसी लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। नए निवेश के लिए समय अनुकूल है। तेल, लोहे और खनन के काम से जुड़े लोगों को लाभ होगा। 

guru margi in november 2022 impact of zodiac signs guru margi ka rashiyo par prabhav in hindi
24 नवंबर को मार्गी होंगे बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि  
इस राशि के जातकों के लिए गुरु छठे और भाग्य भाव के स्वामी हैं। गुरु आपके भाग्य स्थान में ही मार्गी हो रही है। सप्तम में विराजमान शनि की दृष्टि गुरु पर है। वहीं गुरु की दृष्टि लग्न, तीसरे और पंचम भाव पर जा रही है। गुरु के इस गोचर से आपके कार्यो में आ रही बाधाओं का शमन होगा। आपको नए काम के अवसर मिलने वाले है वहीं उच्च शिक्षा के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलती हुई दिखाई पड़ रही है। जो अध्यात्म से जुड़े हैं वो अपने गुरु के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। सप्तम से शनि की दृष्टि के प्रभाव के कारण निवेश शुभ होगा। वहीं साझेदारी में भी बढ़िया मुनाफा दिखाई पड़ रहा है। कार्य स्थल पर किसी कार्य से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो की अच्छी ही होगी। इस समय आपका सात्विक पक्ष बढ़ा हुआ रहेगा। किसी बड़े यज्ञ या धार्मिक आयोजन के कर्ता बन सकते है। समाज में सम्मान होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। जो सरकारी कार्यो से जुड़े है उन्हें सीनियर का सहयोग भी मिलता हुआ दिखाई पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
guru margi in november 2022 impact of zodiac signs guru margi ka rashiyo par prabhav in hindi
24 नवंबर को मार्गी होंगे बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि  
इस राशि के जातकों के लिए गुरु धन और संतान भाव के स्वामी होते है। गुरु आपके पंचम भाव में ही गोचर कर रहे है और मार्गी होंगे। तीसरे भाव में विराजमान शनि की गुरु पर दृष्टि है वही गुरु की दृष्टि आपके भाग्य, लाभ और लग्न स्थान पर जा रही है। इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना सही मायनों में लाभदायक है। इस समय आपको हर प्रयास में सफलता मिलने जा रही है। भाग्य में वृद्धि होगी और पिता की मदद से किसी नए काम की शुरुआत संभव है। आप काफी समय से अपना खुद का काम शुरू करना चाह रहे थे तो अब वो काम शुरू हो जायेगा। इस समय आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। महिलाओं के लिए यह गोचर शुभता लेकर आया है। आपका विवाह तय होगा वही जीवन में किसी नए प्रेमी का आगमन भी सम्भव है। वेदपाठी विद्वानों के सम्मान बढ़ेगा। आपका तेज, ओज और ऊर्जा आपके काम में सहायक होंगे। शेयर मार्केट में काम कर रहे जातक अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। शनि की पंचम पर दृष्टि के कारण थोड़ा सा पेट और लीवर से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। 

Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, इन 4 राशियों को होगा जमकर लाभ

विज्ञापन
guru margi in november 2022 impact of zodiac signs guru margi ka rashiyo par prabhav in hindi
24 नवंबर को मार्गी होंगे बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि  
इस राशि के जातकों के लिए गुरु दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते है। गुरु आपके दूसरे भाव में ही मार्गी होंगे। बारहवें भाव में विराजमान शनि की गुरु पर दृष्टि है वही गुरु की  छठे, आठवें और दसवें भाव पर दृष्टि है। इस राशि के जातकों के लिए गुरु मार्गी होकर परिवार से सहयोग करवाने वाले हैं। इस समय आपकी ओर से कुटुंब में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी करवाया जा सकता है। वहीं दूसरी और किसी बड़ी नौकरी का प्रस्ताव भी आपके समक्ष आ सकता है। कोई पुराना कोर्ट केस अगर था तो उसका निर्णय आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है। 12वें भाव से आ रही शनि की दृष्टि के कारण विदेश से लाभ दिखाई पड़ रहा है। जो कारोबारी विदेश में संबंध बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा समय है। गुरु की मदद से तंत्र मंत्र में सिद्धि मिलेगी। यह समय समुद्री यात्रा करने की और संकेत कर रहा है। न्यायपालिका से जुड़े हैं तो गुरु के प्रभाव से आपको उच्च पद की प्राप्ति भी संभव है। कुंभ राशि के जातकों का विवाह तय हो सकता है। मौसमी बीमारी से खुद को बचाकर चलना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed