फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-धंसाव से यमुनोत्री धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, हाईवे भी बाधित

Renu Saklani Updated Mon, 31 Aug 2026 10:54 AM IST

यमुनोत्री क्षेत्र में मध्य रात्रि हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं के वाहन भी जगह-जगह फंसे हुए हैं। भू-धंसाव के चलते 11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से यमुनोत्री धाम सहित गीठ पट्टी के 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है। एनएच की टीम सुबह से हाईवे को खोलने के लिए मशीनों के साथ जुटी हुई है। एनएच के ईई मनोज रावत और निर्माण कार्य एजेंसी के पीएम गोपाली श्रीनिवासुलू रेड्डी ने बताया कि अधिक मलबा आने और भू-धंसाव के कारण हाईवे बाधित हुआ है। हाईवे को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें