रुद्रपुर जिला अस्पताल में बदलते मौसम के कारण ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना पांच सौ से अधिक मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक इन दिनों सबसे अधिक मौसमी बुखार, वायरल, खांसी और जुकाम के मरीज अस्पताल में उपचार को पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 470 मरीजों की जांच हुई। डॉक्टरों के चेंबर के बाहर तक मरीजों व तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रही।