फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चुनावी रंजिश में दो पक्ष में जमकर हुई मारपीट

काशीपुर। कुंडा क्षेत्र की नगर पंचायत गढ़ीनेगी में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट और धारदार हथियारों से हमला हो गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुए आरोप-प्रत्यारोप को लेकर रंजिश चल रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पहला पक्ष मेन बाजार में खड़ा था, तभी दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दीपक और गुरबेल सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस संबंध में गुरजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं दूसरे पक्ष के लेखराज झाम निवासी वार्ड-5 ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश और पूर्व में दर्ज प्राथमिकी के चलते विपक्षी पक्ष ने तलवार, कापा और लाठी-डंडों से हमला किया। जिसमें विकास चौधरी, कन्हैया और अमित ढींगड़ा समेत अन्य घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। पहले पक्ष की तहरीर पर सचिन बाठला, मनोज बाठला, पंकज छाबड़ा, तन्नू ढींगरा, सागर कक्कड़, मुकेश चावला व मनीषा चावला और दूसरे पक्ष की तहरीर पर गुरप्रीत सिंह, वरुण, रिषभ, गुरबेल सिंह, ऋषिपाल, दीपक समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटनास्थल के साक्ष्य व वीडियो फुटेज के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें