फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी नदी में उतरा प्रदूषण का कहर, बदबू और बदरंग पानी ने बढ़ाई चिंता

हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Oct 2025 03:41 PM IST

जन कल्याण के लिए रुद्रपुर शहर के बीचों बीच से गुजरने वाली कल्याणी नदी का अस्तित्व खतरे में है। कल्याणी नदी का पानी बदरंग और बदबूदार हो चुका है। वर्षों तक जन-जन की प्यास बुझाने वाली नदी का जल अब जहरीला हो चुका है। नदी के आसपास रहने वाले लोग बताते हैं कि इसमें सिडकुल की फैक्टरियाें का दूषित और रसायनयुक्त पानी छोड़ा जाता है। फैक्टरियाें के दूषित पानी से जलीय जीवों के जीवन पर भी संकट गहरा गया है। कुछ साल पहले तक आसपास के लोग इसी नदी में स्नान करते थे और नदी का जल भी पीते थे। लेकिन अब इस नदी का जल पीना तो दूर, बल्कि इसके आसपास दुर्गंध के कारण कोई जाना भी नहीं चाहता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें