फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धान तौल नहीं होने पर भड़के किसानों ने लगाया जाम, जमकर किया विरोध

हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Oct 2025 02:48 PM IST

बाजपुर में धान खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शहीद भगत सिंह चौक पर आड़ी तिरछी खड़ी कर जाम लगा दिया। चौक पर बैठकर किसानों ने करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया। इस पर पुलिस प्रशासन ने हल्द्वानी, नैनीताल की ओर से आ रहे वाहनों को संपर्क मार्गों से निकाला। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया। मंगलवार को मंडी समिति परिसर में तौल केंद्रों पर खरीद नहीं होने से धान से भरी करीब 100 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गईं। दिनभर बादल छाए रहने पर किसान भी परेशान थे। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में किसानों ने मंडी समिति परिसर में तौल केंद्र पर हंगामा किया। उन्होंने प्रदेश सरकार, संबंधित अधिकारियों और राइस मिलर्स के खिलाफ नारेबाजी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें