फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने छह जरूरतमंदों को दी सहायता राशि

हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Aug 2025 02:58 PM IST

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त एक लाख 45 हजार रुपये के छह चेकों का वितरण जरूरतमंदों को किया। बांसखेड़ा निवासी मीना को 10 हजार और गिन्नीखेड़ा निवासी बबलू को 10 हजार रुपये उनकी पुत्रियों की शादी के मद में दिए गए। वहीं, गिन्नीखेड़ा निवासी बलविंदर कौर को 25 हजार, बांसखेड़ा निवासी अनीता को 25 हजार का चेक आजीविका मद सौंपे। इसके अलावा खड़कपुर देवीपुरा निवासी राजवीर को 25 हजार, काजीबाग निवासी अजयपाल को 50 हजार के चेक अग्निकांड मद में दिए गए हैं। विधायक चीमा ने कहा कि सरकार के स्तर से मिलने वाली हरसंभव सहायता दिलाए जाने के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें