फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में महिला कांग्रेस ने गैस सिलिंडर के साथ किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

गायत्री जोशी Updated Sat, 14 Mar 2026 11:00 PM IST

खटीमा में उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्राप्त करने में हो रही असुविधा और गैस सिलिंडर महंगा होने के विरोध में शनिवार को महिला कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार को जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील बताया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में चारुबेटा में कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जनता को गैस सिलिंडर प्राप्त करने में असुविधा हो रही है। सिलिंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें लंबी लाइनों में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है। इसके अलावा घरेलू सिलिंडर में 60 रुपये बढ़ने से जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि पहले रेगुलेटर व पाइप 150 रुपये के मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने गैस की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। वहां पर कृष्णा नेगी, बीना राणा, शांति पांडेय, किशोरी देवी, हीरा देवी आदि थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें