फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: स्वदेशी दिवाली मेले में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल

रुद्रपुर नगर निगम की ओर से आयोजित स्वदेशी दिवाली मेले में भक्ति, संगीत और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मेले के चौथे दिन शुक्रवार को आयोजित भव्य भजन संध्या में भजन गायक रितेश मनोचा और अमन सांवरिया के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरा पंडाल जय श्रीराम और राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। शुक्रवार की देर शाम गांधी पार्क में भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाबा विक्रमजीत सिंह लाल ने किया। इसके बाद गायकों ने मंच संभालते ही माहौल को भक्तिमय कर दिया। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे की प्रस्तुति पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद जय राधा माधव जय कुंज बिहारी, गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है, बम-बम लहरी, मैंने तेरे ही हाथों में बाबा श्याम ये जीवन डोरी सौंप दयी जैसे भजनों ने श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि स्वदेशी मेला केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित रुद्रपुर की सोच है। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को मंच मिल रहा है। उन्होंने सभी से स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में अतिथियों और कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दायित्वधारी रामपाल सिंह, अनिल चौहान, राजन राठौर, सुनील ठुकराल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें