कांग्रेस ने दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवनों को निजी हाथों में दिए जाने की आशंका जताते हुए विरोध किया है। बुधवार को प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक मनोज रावत ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन और संपत्तियों को लंबी अवधि के लिए निजी हाथों में देने की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि रुद्रप्रयाग के तीन निरीक्षण भवन भी इसी प्रक्रिया में शामिल हैं। उन्होंने सरकार से संपत्तियों को निजी हाथों में देने की प्रक्रिया रोकने की मांग की। विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता तीनों स्थानों पर रक्षा सूत्र बांधकर आंदोलन शुरू करेंगे।