फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: सेवा ज्योति यात्रा में बोले मंत्री भरत चौधरी, कहा - राष्ट्र सेवा की भावना से हो रहा देश का विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को गुलाबराय मैदान में सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मौजूद लोगों ने सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी रहे। उन्होंने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर लोगों को विकसित भारत 2047 के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में जन सेवा से राष्ट्र सेवा की भावना के साथ देश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य किए गए हैं। इस दौरान सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें