फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार, तीन दुकानदारों को नोटिस

त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों, डेयरी और रिटेल स्टोरों पर छापेमारी कर जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार करने और बेकरी उत्पादों पर निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं करने पर तीन कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिठाई के 12 नमूने लिए गए, जिनमें एक पनीर का नमूना भी शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। टीम ने मिठाई, दूध, तेल, बेकरी उत्पाद समेत 73 खाद्य पदार्थों की जांच की। इनमें से 14 खाद्य पदार्थ सेहत के लिहाज से सही नहीं पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।विभाग ने सभी मिठाई और बेकरी उत्पाद विक्रेताओं को एक दिन के भीतर अपने उत्पादों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि अंकित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कुछ व्यापारी विभाग की टीम को देखकर दुकानें बंद कर चले गए। सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी ने बताया कि त्योहारों में अधिक मुनाफा कमाने के लिए कुछ कारोबारी खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए मिलावटखोरी करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग लगातार जांच और कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें