स्वार्गाश्रम स्थित एक कैफे में तबला वादकों ने तबले की थाप पर शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। गंगा तट पर 40 तबला वादकों ने सुदंर प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। बुधवार को जहां एक ओर शहर व आस-पास के क्षेत्र में क्रिसमस की धूम थी। वहीं तपोवन क्षेत्र में गंगा किनारे तबला वादक डा. संतोष दास ने 40 तबला वादकों के साथ सुंदर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की खास बात यह थी कि तबला वादकों के ग्रुप में बच्चे भी शामिल थे। डा. संतोष ने बताया कि वह भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए तबला और मृदंग की नि:शुल्क शिक्षा देते हैं।