फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पिथौरागढ़ में पीआरडी जवानों ने शुरू की भूख हड़ताल, कार्य बहिष्कार से कामकाज प्रभावित

पिथौरागढ़ में दो सूत्रीय मांग पर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) ने कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए बुधवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन के बाद संगठन की जिलाध्यक्ष दीपा सामंत भूख हड़ताल पर बैठ गईं। उनके समर्थन में धरने पर बैठे पीआरडी जवानों ने कहा कि एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार हमने कार्यालयों के ताले खोल दिए हैं। जब तक साल के 365 दिन नियमित रोजगार और होमगार्ड की तर्ज पर मानदेय के साथ महंगाई भत्ता नहीं मिलता उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। भूख हड़ताल पर बैठी जिलाध्यक्ष दीपा ने कहा कि पूर्व में हुए आंदोलन के दौरान विभागीय मंत्री ने आश्वासन दिया था कि कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों के संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा। तब से सात-आठ कैबिनेट बैठक के बावजूद शासन स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी प्रदेश नेतृत्व की मुख्य सचिव के साथ बैठक में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में मजबूरन पीआरडी जवानों को उग्र आंदोलन करना पड़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक दोनों मांगें नहीं मानी जातीं वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर संगठन उपाध्यक्ष कैलाश, विपिन चंद्र पांडेय, दीपक भट्ट, पंकज गोस्वामी, दिनेश कुमार, मंजू चौसाली, चंद्रा चंद, रेखा, सुशीला जोशी, चंद्रकला रावल, सावित्री मर्तोलिया, देवकी, तनुजा, मंजू खन्ना, भावना कठायत, मदन मोहन और नरेश कुमार सहित जिले भर से आए पीआरडी जवान शामिल रहे। वहीं पीआरडी जवानों के कार्य बहिष्कार से सरकारी कामकाज भी प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें