फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएम ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Mar 2025 04:14 PM IST

डीएम विनोद गोस्वामी ने जिला चिकित्सालय परिसर अंतर्गत डबल डोर पार्किंग निर्माण किए जाने के लिए कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्ययोजना बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पार्किंग निर्माण एजेंसी से पार्किंग निर्माण किये जाने के संबंध में जानकारी लेते हुए नक्शे की जांच की और उसके डिजाइन में बदलाव कर पार्किंग सुविधा को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन विकास कार्यों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। डीएम ने लुनठूड़ा में राजस्व विभाग की भूमि में खेल मैदान निर्माण किए जाने पूल्ड आवास टाइप 3–4 आवासीय मकान निर्माण किए जाने, बालिका आवास परिसर से सड़क के चौड़ीकरण कार्यों के लिए सर्वे करने के निर्देश कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग एवम् राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें