धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश में शनिवार से शुरू होने जा रही तीन दिवसीय अल्ट्रा मैराथन में भाग लेने पिछली बार के विजेता गढ़वाल के दिगंबर रावत और मीनाक्षी नेगी सहित 501 प्रतिभागी गुंजी पहुंचे हैं। मैराथन के अध्यक्ष और कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सिंह नबियाल ने बताया कि इस वर्ष 1000 से 1300 धावकों के देश-प्रदेश से पहुंचने की संभावना है। पंजीकरण के लिए 18 से 23 अक्टूबर तक हेल्प डेस्क शुरू कर दिया था। पंजीकरण कार्य में रजत दताल, ऐश्वर्या फकलियाल, आशीष गर्ब्याल आदि ने सहयोग दिया