फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: मानदेय 18 हजार रुपये करने समेत तीन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

श्रीनगर। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका एवं कर्मचारी संगठन की खिर्सू ब्लॉक अध्यक्ष आशा भट्ट और जिला महामंत्री मीना नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को तीन सूत्रीय मांग पत्र भेजा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में दिए जा रहे मानदेय के अतिरिक्त केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 290 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाए। साथ ही बिना अर्हता के सेवानिवृत्त होने वाली कार्यकर्ताओं को 10 लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ देने का शासनादेश जारी होने के बाद ही मानदेय से 300 रुपये की कटौती की जाए। संगठन ने कार्यकर्ताओं को बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली से मुक्त रखने की भी मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें