फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उफल्डा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

रेनू सकलानी Updated Sun, 22 Dec 2024 04:26 PM IST

श्रीनगर गढ़वाल के उफल्डा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने श्रीनगर से कीर्तिनगर पुराने पुल को जोड़ने वाले मार्ग को बाधित किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने स्पष्ट किया कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो 5 जनवरी को एनएच बाधित किया जायेगा। आप पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि नगर निगम प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा रहा है। उफल्डा जब गांव था तो मूलभूत सुविधाओं को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार इस गांव ने जीता था, लेकिन नगर पालिका व अब निगम का हिस्सा बनने के बाद यहां स्थिति बद से बदतर होती गई।सड़कों की स्थिति खराब है, साथ ही आवारा जानवरों से लोग परेशान है। कहा कि अगर चार जनवरी तक नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो पांच जनवरी को क्षेत्र के लोग एनएच बाधित करने के साथ नगर निगम में क्षेत्र की सभी आवारा जानवरों को लेकर जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें