बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 के तहत आयोजित गढ़-कुमाऊं कार्यक्रम में लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में महापौर आरती भंडारी ने अपने पति एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी के साथ प्रसिद्ध गढ़वाली लोकगीत 'दर्जी दीदा' पर नृत्य किया। दोनों ने गीत की धुन पर कदम से कदम मिलाए और जमकर ठुमके लगाए। उनकी इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का ध्यान खींचा। लोगों ने तालियां बजाकर दोनों का उत्साह बढ़ाया।